आरक्षक भर्ती परीक्षा अक्टूबर-नवंबर में तो शिक्षक भर्ती के लिए दिसंबर में
![](https://new-img.patrika.com/upload/2021/07/25/peb_exam_schedule_2021_6970500-m.jpg)
भोपाल. मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (प्रोफेशन एग्जामिनेशन बोर्ड) ने नया एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। इसमें 13 परीक्षाओं को शामिल किया गया है। शेड्यूल में परीक्षाओं की तारीखें घोषित नहीं की गई हैं। परीक्षा के लिए संभावित माह तय किए गए हैं। इसके अनुसार आरक्षक भर्ती परीक्षा-2020 अक्टूबर-नवंबर में आयोजित हो सकती है। इसके अलावा प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा दिसंबर 2021 या जनवरी 2022 में आयोजित होने की संभावना है। वर्ष 2021 में प्रवेश परीक्षाओं को प्राथमिकता दी गई है। ताकि विभिन्न पाठ्यक्रमों में एडमिशन की प्रवेश प्रक्रिया समय पर शुरू हो सके।
वर्ष 2022 में पीइबी सात भर्ती परीक्षाएं कराएगा। यह सातों परीक्षाएं मार्च 2022 तक आयोजित की जा सकती हैं। यह सभी नई भर्तियां होंगी। पीइबी के अनुसार परीक्षाओं के लिए संबंधित विभाग की स्वीकृति मिलने के बाद उनकी तारीखें घोषित की जाएंगी। विस्तृत जानकारी पीइबी की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।
- यह है संभावित शेड्यूल
- प्री-वेटनरी एंड फिशरीज टेस्ट (पीवीएंडएफटी)-2021- अक्टूबर 2021
- पशुपालन डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा (डीएएचइटी)-2021- अक्टूबर 2021
- प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट (पीएटी)-2021- अक्टूबर 2021
- प्री-नर्सिंग सिलेक्शन प्रवेश परीक्षा (पीएनएसटी)-2021- अक्टूबर 2021
- पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा-2020- अक्टूबर/नवंबर 2021
- प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा-2020- दिसंबर2021/जनवरी 2022
- समूह-2 उपसमूह-1 के अंतर्गत ग्रामीण उद्यान विकास अधिकारियों के पदों हेतु भर्ती परीक्षा-2021- फरवरी 2022
- समूह-4 सहायक ग्रेड-3, स्टेनोटाइपिस्ट ,स्टेनोग्राफर, डाटा एंट्री ऑपरेटर व अन्य पदों के लिए भर्ती परीक्षा-2021- फरवरी 2022
- समूह-1 उपसमूह-3 हाउस कीपर, साइकेट्रिक सोशल वर्कर, कार्यक्रम प्रबंधक बाल संरक्षण जिला प्रबंधक कौशल उन्नयन एवं रोजगार एवं अन्य पदों के लिए भर्ती परीक्षा-2021- फरवरी 2022
- समूह-2 उपसमूह-2 कनिष्ठ लेखा अधिकारी व अन्य पदों हेतु भर्ती परीक्षा-2021- मार्च 2022
- कौशल विकास संचालनालय के अंतर्गत प्रशिक्षण अधिकारी के पदों के लिए भर्ती परीक्षा-2021- मार्च 2022
- समूह-2 उपसमूह-3 सहायक लोक विश्लेषक/रसायन-2 व अन्य पदों हेतु भर्ती परीक्षा-2021- मार्च 2022
- समूह-1 उपसमूह-1 के अंतर्गत जिला प्रबंधक (कृषि) प्रबंधक (गु.नि.) व अन्य पदों हेतु भर्ती परीक्षा-2021- मार्च 2022
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iCeynG
via
No comments