स्कूल शिक्षा विभाग में पोर्टल से ही होंगे ट्रांसफर - Web India Live

Breaking News

स्कूल शिक्षा विभाग में पोर्टल से ही होंगे ट्रांसफर

भोपाल. स्कूल शिक्षा विभाग ने तबादला नीति जारी कर दी है। विभाग ने सभी कलेक्टर संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारियों को यह तबादला नीति भेजी है। निर्देश दिया है कि सभी तबादला आदेश एजुकेशन पोर्टल पर ही जारी होंगे। संबंधितों को ये आदेश एम शिक्षा मित्र ऐप पर उपलब्ध कराए जाएंगे। जो आदेश पोर्टल से न होकर ऑफलाइन किए जाएंगे वे मान्य नहीं होंगे।

Must See: जिमनास्टिक खिलाड़ी प्रणति का ओलंपिक खेल के महिला वर्ग में क्वालीफाई

जिले के अंदर तबादले प्रभारी मंत्री की मंजूरी के बाद ही होंगे। प्रभारी मंत्री से 25 जुलाई से 3 जुलाई तक अनुमोदन लिया जा सकता है। खाली पदों की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी के लॉगिन पर प्रदर्शित होगी। इन जानकारी को तीन दिन में सत्यापित करना होगा। आदेश में कहा गया है कि एजुकेशन पोर्टल पर दी गई जानकारी के अनुसार यदि स्कूलों में पद खाली नहीं हैं तो वहां ट्रांसफर नहीं किए जा सकते। विशेष योजना वाले स्कूल सीएम राइज या मॉडल स्कूलों में तबादले नहीं होंगे।

Must See: फिल्म और धारावाहिक निर्माताओं को पसंद आया प्रदेश का ये गांव

राज्य स्तर का आदेश मान्य होगा

यदि कोई तबादला आदेश राज्य स्तर और जिला स्तर दोनों जगह से जारी होता है तो राज्य स्तर का आदेश मान्य होगा। यदि कोई कर्मचारी या शिक्षक अपने व्यय पर या आपसी तालमेल से तबादला चाहता है तो 18 जुलाई तक डीईओ कार्यालय में आवेदन दे सकते हैं। जिला स्तर पर तबादलों के आवेदनों को छोड़ अन्य आवेदनों को डीईओ 19 जुलाई तक लोक शिक्षण संचालनालय को भेजेंगे। 31 जुलाई को तबादलों के लिए एजुकेशन पोर्टल लॉक हो जाएगा।

Must See: बिजली की समस्याः अब सोलर लाइट से रोशन होंगे गांव



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kcz6pA
via

No comments