अल्पवर्षा से प्रदेश के 60 फीसदी बांध खाली, नदियों का भी धीरे-धीरे कम हो रहा जलस्तर - Web India Live

Breaking News

अल्पवर्षा से प्रदेश के 60 फीसदी बांध खाली, नदियों का भी धीरे-धीरे कम हो रहा जलस्तर

भोपाल। प्रदेश में सामान्य से कम बारिश होने से करीब 60 फीसदी बांध खाली हैं। ग्वालियर-चंबल संभाग के मणीखेड़ा, हरसी और ककेटो सहित अन्य बांधों को छोड़ दिया जाए तो इस वर्ष एक भी बड़े बांध नहीं भर पाए हैं। यह स्थिति तब बन रही है जब बांधों में 30 से 40 फीसदी पानी पिछले वर्ष का भरा था। अब नदियों का भी जल स्तर धीरे-धीरे कम होता जा रहा है, ऐसे में बांध भरने की संभावना और कम हो गई है।
बांधों का जल स्तर कम होने से खरीफ की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलना मुश्किल हो जाएगा। कई जगह खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए पानी की जरूरत पडऩे लगी है।

जबकि रवी फसल की बोवनी 15 दितम्बर के बाद से शुरू हो जाएगी। पलेबा के लिए पानी की जरूर होगी। ऐसे में जल संसाधन विभाग को नहरों से पानी छोडऩे के लिए मैनेज करना मुश्किल हो जाएगा। नहरों के अंतिम छोर के खेतों तक पानी पहुंचाने में जन संसाधन विभाग को एड़ीचोटी का जोर लगाना पड़ेगा। इसके अलावा फसलों को चार पानी देने के बजाया दो पानी ही मिल पाएगा। प्रदेश में करीब 35 लाख हेक्टेयर फसलों की सिंचाई नहरों से की जाती है।

करना होगा पीने के लिए पानी आरक्षित
बांधों में पीने के लिए पानी आरक्षित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह देखा जाएगा कि प्रदेश में निकायों को प्रति वर्ष कितनी मात्रा में पानी की सप्लाई की जाती है। इसके मान से पानी आरक्षित करने के बाद बाधों से पानी सिंचाई के लिए छोड़ा जाएगा। इसके अलावा औद्योगिक उपयोग के लिए भी पानी का आरक्षण किया जाएगा। यह आरक्षण अक्टूबर से पहले किया जाना है।

तवा और बरगी 80 फीसदी भरे
तवा और बरगी बांध 80 फीसदी भर गए हैं। जबकि ओवर फ्लो होने से इन बाधों का प्रति वर्ष गेट खोले जाते थे। वहीं प्रदेश के करीब 13 बांधों में 40 से 60 फीसदी ही पानी भरा है। ग्वालियर चंबल क्षेत्र से 12 बाधों में सौ फीसदी पानी है। प्रदेश में 28 बड़े बांध हैं।
------
प्रमुख बांध--फुल टैंक लेवल-- वर्तमान जल स्तर मीटर में
बांणसागर ---341.64-------337.94
कलियासोत डेम---505-------------501
इंदिरा सागर--262.13-------------252.52
केरवा -----509.93--------------507.16
कोलार -----462.20------------455.13
मोहनपुर ----398---------------391.75
परसडोह----639.10--------------635.77
अशोक सागर ---459.61----------457.80
सुकता------410.57--------------404.22
वैनगंगा ---519.38-----------515.80



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gGMJdV
via

No comments