जीएसटी ग्रुप ऑफ मिनिटर्स बैठक : ईंट भट्टा, स्टोन क्रेशर के लिए स्पेशल कंपोजीशन योजना का सुझाव
भोपाल। ईट, भट्टा और क्रेशर के लिए स्पेशल कंपोजीशन स्कीम यानी समाधान योजना में शामिल किया जाए। मंगलवार को हुई जीएसटी ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक में यह निर्णय लिया गया। वित्त एवं वाणिज्यिक कर मंत्री जगदीश देवड़ा की उपस्थिति में हुई बैठक में तय किया गया कि इस सुझाव को जीएसटी काउंसिल को भेजा जाए।
वाणिज्यिक कर मंत्री के सुझाव पर सहमत होते हुए समिति द्वारा माना गया कि इस क्षेत्र में राजस्व को सुरक्षित रखने के लिए 5 या 6 प्रतिशत की दर से आगत कर का लाभ दिए बिना स्पेशल कम्पोजीशन योजना को लागू किया जा सकता है। मालूम हो कि जीएसटी काउंसिल ने ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की एक समिति गठित की थी जिसमें वाणिज्यिक कर मंत्री देवड़ा को शामिल किया गया था। साथ ही 7 राज्यों के जीएसटी आयुक्तों की समिति भी गठित की थी। इस समिति की बैठक में प्रस्तुत प्रतिवेदन में इस सुझाव पर सहमति बनी कि स्पेशल कम्पोजीशन योजना लागू की जा सकती है। बैठक में सचिव वाणिज्यिक कर राघवेन्द्र सिंह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gNWqr9
via
No comments