व्यापमं का पेपर लीक, तीन परीक्षाएं निरस्त
jitendra.chourasiya@भोपाल। पेपर लीक होने के चलते व्यापमं ने तीन परीक्षाओं को निरस्त करने का निर्णय किया है। इसके तहत वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और स्टॉफ नर्स चयन परीक्षा निरस्त कर दी गई है। मामला अब पुलिस के सायबर विंग को सौंपा जाएगा। परीक्षा संचालन एजेंसी के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
------------
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि 10 व 11 फरवरी को वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी व ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर भर्ती की परीक्षा हुई थी। इसमें शिकायत पाई गई कि कुछ अभ्यर्थियों के नंबर उनकी अन्य शैक्षणिक उपलब्धि के अनुपात में अत्यधिक है। इस पर जांच कराई गई, तो परीक्षा संचालन प्रक्रिया में गड़बड़ी पाई गई। इसके बाद राज्य इलेक्ट्रानिक विकास निगम से तकनीकी जांच कराई गई, तो जांच में पाया गया कि 10 फरवरी को करीब 1.30 बजे इस प्रकार का लॉग पाया गया, जो व्यापमं के बाहर अवैधानिक तरीके से डाउनलोड किया गया था। इसस पेपर लीक होने की स्थिति बनी। इसी तरह व्यापमं की गु्रप-2 की सब-गु्रप-4 भर्ती परीक्षा और गु्रप-5 की पेरोमेडिकल सेवा स्टॉफ नर्स भर्ती परीक्षा में भी गड़बड़ पाई गई। इसमें 20 जनवी 2021 को करीब 1.20 बजे और 7 जनवरी 2021 को करीब 9 बजे अवैध तरीके से पेपर डाउनलोड किए जाना पाए गए। इसकी कोई शिकायत नहीं थी, लेकिन तकनीकी जांच में व्यापम के बाहर अवैध तरीके से पेपर डाउनलोडिंग मिली। इसलिए इन परीक्षा को भी निरस्त कर दिया है।
---------------
अन्य परीक्षाओं के संचालन की भी जांच होगी-
अब वर्ष-2020-21 की व्यापमं की अन्य परीक्षाओं की भी इसी प्रकार जांच की जाएगी। इसमें संचालन प्रक्रिया की जांच के अलावा तकनीकी जांच भी होगी। इसमें सभी घोषित और अघोषित परिणामों वाली परीक्षाओं की जांच की जाएगी। भले ही किसी परीक्षा की शिकायत न हुई हो।
-----------------
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3zpKfYO
via
No comments