Bihar Weather Forecast Today: आज बिहार के इन इलाकों में बारिश की संभावना, वज्रपात की भी आशंका - Web India Live

Breaking News

Bihar Weather Forecast Today: आज बिहार के इन इलाकों में बारिश की संभावना, वज्रपात की भी आशंका

नई दिल्ली। Bihar Weather Forecast Today. बिहार में मानसून कमजोर पड़ गया है। बिहार में बारिश (rain in bihar) का सिलसिला थोड़ा कम हुआ है, लेकिन यह पूरी तरह बंद नहीं हुआ है। आज भी बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही राज्‍य के कुछ हिस्‍सों में तेज हवाएं के साथ वज्रपात (lighting in bihar) की भी आशंका है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ घंटों में बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है। इससे आसपास के इलाकों में बारिश होगी। बिहार (Bihar Weather Today) के कुछ हिस्‍सों में आज हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। राज्‍य के कुछ हिस्‍सों में तेज हवाएं के साथ वज्रपात की भी आशंका है।

स्थानीय कारणों से हो सकती है बारिश

बता दें कि बिहार में मानसून (monsoon in bihar) कमजोर पड़ने के साथ एक बार फिर से लोगों को उमस और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग का कहना है कि बिहार में अगले 13 सितंबर तक उमस के साथ गर्मी सताती रहेगी। कल से बारिश (rain in bihar) की संभावना भी कम रहेगी। इसके साथ ही स्‍थानीय कारणों से कही-कही हल्‍की बारिश हो सकती है। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।

इन इलाकों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि आज राज्य के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, बक्‍सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, भागलपुर, जमुई, बांका, खगड़‍िया, मुंगेर में बारिश की संभावना अधिक है। शनिवार को राज्‍य में बारिश की संभावना न्‍यूनतम है। वहीं 12 सितंबर को कुछ हिस्‍सों में हल्‍की बारिश हो सकती है। मौसम वि‍ज्ञान विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें: बिहार के इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश, येलो अलर्ट जारी

गौरतलब है कि लगातार हो रही बारिश के बिहार में बहने वाली ज्यादातर नदियां उफान पर हैं। बताया गया कि बिहार में गंडक (flood in gandak) , महानदी (mahanadi), कोसी (kosi), गंगा, बागमती, बूढ़ी गंडक खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इसके चलते कई इलाकों में जलभराव है और आम जन को मूलभूत सुविधाओं के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य में 20 लाख लोग बाढ़ से प्रभावति हैं। वहीं अब तक 53 लोगों की मौत हो चुकी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hji9Y9

No comments