Haryana Weather News Updates Forecast Today : मानसून सिस्टम हुआ सक्रिय, हरियाणा के कई हिस्सों में हो सकती है वर्षा - Web India Live

Breaking News

Haryana Weather News Updates Forecast Today : मानसून सिस्टम हुआ सक्रिय, हरियाणा के कई हिस्सों में हो सकती है वर्षा

Haryana Weather News Updates Forecast Today 10-09-2021: नई दिल्ली। हरियाणा में अभी मौसम में परिवर्तन हो रहा है। कुछ स्थानों पर वर्षा हो सकती है तथा कुछ अन्य स्थानों पर बिल्कुल सूखा पड़ सकता है। भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) के अधिकारियों के अनुसार दक्षिण पश्चिमी मानसून वापस लौटने की कगार पर है, ऐसे में मानसून सिस्टम के सक्रिय होने पर ही वर्षा होने के आसार बन रहे हैं। माना जा रहा है कि आने वाले समय में हरियाणा के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश हो सकती है।

इस समय मानसून का सिस्टम बना हुआ है जिसके चलते कलिंगपत्नम, कोरबा, हरदोई, दिल्ली, हिसार, अनूपगढ़ से होते हुए दक्षिण पूर्व हिस्से में मानसून का प्रभाव दिखाई देगा। इस सिस्टम के चलते देश के पश्चिम राज्यों में हल्की से मध्यम वर्षा का दौर बना रहेगा। हरियाणा में भी अगले कुछ दिनों तक मौसम यथावत बना रहेगा और हल्की-फुल्की बारिश होती रहेगी।

यह भी पढ़ें : Delhi Weather News Updates Today: दिल्ली में आज अच्छी बारिश के आसार, अगले चार दिन के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हरियाणा के गोहाना, गन्नौर, सोनीपत, नूह तथा होदल सहित कई हिस्सों में तेज तूफान आ सकता है और वर्षा होने के आसार बने हुए हैं। इनके अलावा नरवाना, बरवाला, रेवाड़ी में भी मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। राज्य के कुछ हिस्से पूरी तरह से सूखे भी रह सकते हैं। पलवल, बल्लभगढ़, सोहाना, कुरुक्षेत्र तथा मानेसर में तेज तूफान के साथ भारी वर्षा होने की संभावनाएं बन रही हैं, अत: सावधान रहें।

यह भी पढ़ें : Weather Forecast Today Live Updates: देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना, मनाली-लाहौल में हिमपात

आज राज्य में तापमान भी पिछले दिनों के मुकाबले ज्यादा रहेगा। राज्य में औसत तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। आज तापमान चंडीगढ़ में 28.8 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 27 डिग्री सेल्सियस, गुरुग्राम में 29.2 डिग्री सेल्सियस तथा हिसार में 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3E42cyU

No comments