ओलंपिक स्तर की ब्लू टर्फ से सजेगा स्टेडियम - Web India Live

Breaking News

ओलंपिक स्तर की ब्लू टर्फ से सजेगा स्टेडियम

भोपाल. टोक्यो ओलंपिक में भारत ने 41 साल बार हॉकी में पदक जीतकर इतिहास रचा है। वहीं भारत ने इस बार सात पदक अपनी झोली में डाले है। जिससे अब खेलों में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। आगामी ओलंपिक तैयारियां भी अभी से शुरू गई हैं। जमीनी स्तर पर खिलाडिय़ों को तराशने की तैयारी की जा रही है। खेल इंन्फ्रास्ट्रक्चर पर अब पहले से ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। इसी के तहत शहर के हॉकी खिलाडिय़ों को ओलंपिक स्तर के हॉकी एस्ट्रो टर्फ की सौगात मिलने वाली है। जिसे लिंक रोड-2 स्थित मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में बिछाया जा रहा है। जिससे अब शहर के होनहार और युवा खिलाडिय़ों को ब्लू टर्फ में हॉकी खेलने का अनुभव मिल सकेगा।

एक महीने में बनकर हो जाएगा तैयार
वरिष्ट अधिकारियों ने बताया, इस हॉकी टर्फ को साढ़े तीन करोड़ की लागत से बिछाया जाएगा। जो एक माह में तैयार होगा। इसमें ओलंपिक स्तर की प्रॉलीग्रास जीटी टर्फ लगाई जा रही है। इसका निर्माण पॉलिटेन कंपनी कर रही है। भारत ने कांस्य पदक ऐसी टर्फ में खेलकर ही जीता है।

2011 में बनाया गया था स्टेडियम
मप्र राज्य पुरुष हॉकी अकादमी की स्थापना 2007 में की गई थी। इसके बाद मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम का निर्माण 2011 में किया गया था। 10 सालों में यहां कई नेशनल टूर्नामेंट आयोजित किए गए। देश के चुनिंदा खिलाडिय़ों के प्रदर्शन का यह स्टेडियम गवाह बना।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3EacZay
via

No comments