पंजाब के राज्यपाल होंगे बनवारीलाल पुरोहित, गुरमीत सिंह बनेंगे उत्तराखंड के गवर्नर
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) ने उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्या (Rani Maurya) का इस्तीफा गुरुवार को स्वीकार कर लिया। वहीं, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह (governor gurmeet singh) को राज्य के राज्यपाल का जिम्मा सौंप दिया।
राष्ट्रपति भवन की ओर से पुष्टि की गई कि राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मौर्या का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उनकी जगह लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को यह जिम्मा दिया है।
ये भी पढ़ें: ICMR का दावा, वैक्सीन की एक खुराक मौत को रोकने में 96.6 फीसदी तक सक्षम
बनवारीलाल पुरोहित को पंजाब का राज्यपाल बनाया
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को पंजाब और उत्तराखंड सहित नागालैंड में राज्यपाल की नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी। तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को पंजाब का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं, नागालैंड के राज्यपाल आरएन रवि को तमिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। असम के राज्यपाल जगदीश मुखी को नागालैंड के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WZ40bf
No comments