Ganesh Chaturthi 2021 : जानिए वो कौन से हैं 10 व्यंजन, जिनका भोग भगवान गणपति को लगाया जाता है - Web India Live

Breaking News

Ganesh Chaturthi 2021 : जानिए वो कौन से हैं 10 व्यंजन, जिनका भोग भगवान गणपति को लगाया जाता है

आप बूंदी के लड्डू सहित इन विशेष व्यंजनों का भोग 11 दिवसीय गणेश उत्सव के दौरान लगा सकते हैं। जिससे गणपति बप्पा की कृपा आप पर बनी रहेगी। देशभर में गणपति उत्सव की धूम शुरू हो गई है। श्रद्धालु 11 दिनों तक प्रथम पूज्य गणेश की भक्ति आराधना में नहीं लीन रहेंगे। इस दौरान आप गणपति बप्पा को यह 10 प्रकार के व्यंजन का भी भोग लगा सकते हैं।

मोतीचूर के लड्डू-

भगवान गणपति को सबसे प्रिय मोतीचूर के लड्डू हैं। इसलिए गणेश चतुर्थी पर भगवान गणपति को मोतीचूर के लड्डू या बूंदी के लड्डू का भोग जरूर लगाएं। यह शुद्ध घी से बने होने चाहिए। तो और भी अच्छा है।

Ganesh Chaturthi 2021 : जानिए वो कौन से हैं 10 व्यंजन, जिनका भोग भगवान गणपति को लगाया जाता है

हलवे का भोग-

भगवान गणपति को हलवा भी बहुत पसंद होता है। इसलिए आप शुद्ध घी का हलवा तैयार करें ।उसमें कुछ ड्राई फ्रूट्स भी शामिल कर सकते हैं। हलवा सूजी, आटा, केले आदि खाद्य पदार्थों का बना सकते हैं।

लड्डू का लगाएं भोग-

भगवान गणपति को लड्डू सबसे प्रिय होते हैं। वह चाहे आप मावे, ड्राई फ्रूट, बेसन, सूजी आदि चीजों से बना सकते हैं। आजकल चॉकलेटी लड्डू भी बहुत प्रचलन में हैं। आप इनका भी भोग भगवान गणपति को लगा सकते हैं।

Ganesh Chaturthi 2021 : जानिए वो कौन से हैं 10 व्यंजन, जिनका भोग भगवान गणपति को लगाया जाता है

नारियल का भोग लगाएं-

भगवान गणपति को आप श्रीफल यानी नारियल का भोग भी लगा सकते हैं। इसी के साथ नारियल के दूध, नारियल चावल, भी भगवान को भोग लगाएं।

पूरन पोली-

गणपति बप्पा को पूरन पोली का भोग भी लगा सकते हैं। आटे के साथ ही बेसन, मावा, दूध आदि से मिलकर तैयार होती है। कई लोग चने की दाल में गुड़ मिलाकर उसे हलवे जैसा बनाकर रोटी के अंदर भरकर भगवान को भोग लगाते हैं।

Ganesh Chaturthi 2021 : जानिए वो कौन से हैं 10 व्यंजन, जिनका भोग भगवान गणपति को लगाया जाता है

केले और फलों का भोग-

गणपति को केले और सेब फल आदि फलों का भोग भी लगा सकते हैं। मौसमी फलों का भोग भी आप भगवान गणपति को लगाएं। उन्हें केले भी बहुत पसंद है।

श्रीखंड का लगाएं भोग-

गणपति बप्पा को आप श्रीखंड का भोग भी लगा सकते हैं। श्रीखण्ड बाजार में भी मिलता है और आप घर पर भी बना सकते हैं। यह दही से तैयार होता है। इसमें आप कई प्रकार के ड्राई फ्रट्स भी मिला सकते हैं।

Ganesh Chaturthi 2021 : जानिए वो कौन से हैं 10 व्यंजन, जिनका भोग भगवान गणपति को लगाया जाता है

दुर्वा जरुर चढ़ाएं-

गणपति बप्पा की दुुर्वा यानी की घास से पूजा करना चाहिए। क्योंकि उन्हें ध्रुवा सबसे प्रिय है और दूर्वा चढ़ाने के लिए आप दूर्वा का ऊपरी हिस्सा लें। इसे गणेश जी की पूजा करने से बप्पा प्रसन्न होते हैं।

केसरिया भात का लगाए भोग-

गणपति बप्पा को केसरिया भात का भोग लगा सकते हैं । केसरिया भात यानी की चावल में मीठा पीला रंग डालकर, शक्कर आदि ड्राय फ्रुट्स डाल कर तैयार किया जाता है। जो काफी स्वादिष्ट होता है।

खीर, बासुंदी या रबड़ी का भोग-

गणपति बप्पा को खीर, बासुंदी या रबड़ी का भोग भी लगाया जा सकता है। आप व्रत के दौरान भी इन्हें खा सकते हैं। यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद भी आती है। इस प्रकार आप उक्त विभिन्न व्यंजनों का भोग गणपति बप्पा को लगा सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hepYOP

No comments