पीएम मोदी महेंद्र प्रताप यूनिवर्सिटी की रखेंगे आधाशिला, जाट समुदाय को साधने की कोशिश - Web India Live

Breaking News

पीएम मोदी महेंद्र प्रताप यूनिवर्सिटी की रखेंगे आधाशिला, जाट समुदाय को साधने की कोशिश

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) मंगलवार को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में राजा महेंद्र प्रताप स्टेट यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखेंगे। पीएमओ ने ट्वीट कर जानकारी दी कि 'पीएम मोदी अलीगढ़ में कल (मंगलवार) राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखेंगे। वह यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के अलीगढ़ नोड और राजा महेंद्र प्रताप सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रदर्शनी में भी शामिल होंगे।'

इससे पहले सोमवार को योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ जाकर जिले के लोढ़ा इलाके में आयोजित होने वाले पीएम कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु में नहीं होगी नीट परीक्षा, विपक्ष के विरोध के बावजूद पास हुआ बिल

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ.दिनेश शर्मा ने बताया कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना कर प्रदेश सरकार उस महान हस्ती को श्रद्धांजलि दी है, जिसने भारत की आजादी की लड़ाई में अहम योगदान दिया। उन्होंने जीवन के तीन दशक निर्वासित होकर बिताए।

यह विश्वविद्यालय अलीगढ़ कोल तहसील के लोढ़ा और मुसेपुर करीम जरौली गांवों में 92 एकड़ में फैला होगा। पीएमओ ने बताया कि विश्वविद्यालय 395 कॉलेजों को संबद्धता प्रदान करेगी।

जाटों को साधने की कोशिश

गौरतलब है कि जाट राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना कर भाजपा उत्तर प्रदेश में यूपी विधानसभा चुनाव से पहले जाटों को साधने की कोशिश की है। भाजपा के इस कदम को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जाट समुदाय जो कृषि कानूनों को लेकर भाजपा से नाराज चल रहा है, उसे खुश करने की कोशिश बताई जा रही है। वहीं भाजपा के कहनला है कि पार्टी जाटों को संदेश देना चाहती है कि बीती सरकारों में किसी ने सबसे शक्तिशाली जाट राजा को उस तरह का सम्मान नहीं दिया, जिसके वे हकदार थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3Cbredk

No comments