Ganesh Chaturthi 2021: अपनी मनोकामना के हिसाब से करें इन मंत्रों का जाप, जरूर मिलेगी सफलता
Ganesh Chaturthi 2021: आज 10 सितंबर शुक्रवार से 10 दिनों का गणेश उत्सव शुरू हो रहा है। गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi ) के दिन से शुरू हो रहा ये उत्सव 19 सितंबर तक चलेगा। भगवान गणेश (Lord Ganesha) मनोकामना पूरी करने वाले देवता हैं। इस उत्सव के दौरान भगवान गणेश के सामने अपनी मनोकामना के हिसाब से मंत्रों का जाप करके उनसे प्रार्थना करेंगें तो आपकी मनोकामना जरूर पूरी होगी।
1- अगर आपकी कोई विशेष मनोकामना है तो इस मंत्र का जाप करें...
ॐ ग्लौम गौरी पुत्र, वक्रतुंड, गणपति गुरु गणेश,
ग्लौम गणपति, ऋदि्ध पति, मेरे दूर करो क्लेश।।
2- अगर आपको को धन प्राप्ति के लिए मंत्र जाप करना है तो ये करें...
ॐ नमो गणपतये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा।।
3- अगर आप पर कोई विघ्न या विपदा है तो इस मंत्र का जाप करें...
गणपतिर्विघ्नराजो लम्बतुण्डो गजाननः,
द्वैमातुरश्च हेरम्ब एकदन्तो गणाधिपः,
विनायकश्चारुकर्णः पशुपालो भवात्मजः,
द्वादशैतानि नामानि प्रातरुत्थाय यः पठेत्,
विश्वं तस्य भवेद्वश्यं न च विघ्नं भवेत् क्वचित्।।
Ganesh Chaturthi 2021 : जानिए वो कौन से हैं 10 व्यंजन, जिनका भोग भगवान गणपति को लगाया जाता है
4- यदि आपकी कोई धन, विद्या और संतान सुख से जुड़ी कामना है तो इस मंत्र का जाप करें।
विद्यार्थी लभते विद्यां, धनार्थी लभते धनम्,।
पुत्रार्थी लभते पुत्रान्-मोक्षार्थी लभते गतिम्।।
5- परिवार में किसी तरह का क्लेश-अशांति हो तो इस मंत्र का जाप करें।
ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात।
गं क्षिप्रप्रसादनाय नम:।।
6- आपके घर-परिवार में सुख-शांति के लिए इस मंत्र का जाप करें...
ॐ ग्लौं गं गणपतये नम:।।
7- विवाह से जुड़ी समस्या के लिए इस मंत्र का जप करें ...
मंत्र:- 'ॐ वक्रतुण्डैक दंष्ट्राय क्लीं ह्रीं श्रीं गं गणपते वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा'
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3yZU7rh
No comments