Happy Ganesh Chaturthi 2021 Messages, Images, Wishes: गणेश चतुर्थी के खास मौके पर अपनों को भेजें ये मैसेज - Web India Live

Breaking News

Happy Ganesh Chaturthi 2021 Messages, Images, Wishes: गणेश चतुर्थी के खास मौके पर अपनों को भेजें ये मैसेज

Happy Ganesh Chaturthi 2021 Wishes: देशभर में आज गणेश चतुर्थी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस महा आयोजन का समापन अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश विसर्जन के साथ होगा। माना जाता है कि गणपति शुभता, खुशहाली और मांगलिक होते हैं। भक्तों की ऐसी श्रद्धा है कि गणेश चतुर्थी में जो लोग गणेश जी को अपने घरों में विराजते हैं उनके आशीर्वाद से भक्तों के घर में रिद्धि-सिद्ध, धन-धान्य भरा रहता है। अगले दस दिनों तक गणपति बप्पा मोरया! मंगलमूर्ति मोरया! के स्वर कानों में सुनाई देगें। मान्यता है कि गणेश चतुर्थी पर जो भी व्यक्ति भगवान गणेश की सच्चे मन से आराधना करता है, बप्पा उसके जीवन में आने वाले सभी कष्टों को दूर करते हैं।

बेहतरीन कोट्स, फोटो और मैसेजेज के जरिए दें शुभकामनाएं
आप अपने मित्रों, रिश्तेदारों को भगवान गणेश के आगमन के शुभ संदेश, कार्ड, बधाई, चित्र और शुभकामानएं भेज कर उनका प्यार और आशीर्वाद पा सकते हैं। गणेश चतुर्थी के मौके पर दोस्तों, रिश्तेदारों को इन मैसेज से विश करें और अपने फेसबुक, वॉट्सऐप का स्टेटस के जरिए शुभकामनाएं दें सकते हैं।

1.
सब शुभ कारज में पहले पूजा तेरी,
तुम बिन काम ना सरे, अरज सुन मेरी
रिध सिध को लेकर करो भवन में फेरी
करो ऐसी कृपा नित करूं मैं पूजा तेरी
Happy Ganesh Chaturthi 2021

2.
आते बड़े धूम से गणपति जी
जाते बड़े धूम से गणपति जी,
सबसे पहले आकर हमारे
दिलों में बस जाते गणपति जी
हैप्पी गणेशोत्सव 2021

 

happy_ganesh_chaturthi_2025.jpg

3. आपका और खुशियों का,
जनम जनम का साथ हो।
आपकी तरक्की की,
हर किसी की ज़बान पर बात हो।
जब भी कोई मुश्किल आये,
गणेशा आप के साथ हों।
हैप्पी गणेश चतुर्थी 2021

4. गणेश जी का रूप निराला है,
चेहरा भी कितना भोला भाला है,
जिसे भी आती है कोई मुसीबत,
उसे इन्हीं ने तो संभाला है।
Happy Ganesh Chaturthi 2021

यह भी पढ़ें:— Ganesh Chaturthi 2021 गणेश चतुर्थी पूजा सामग्री : गणेश पूजन सफल बनाने के लिए करें इन सामग्रियों का उपयोग

Happy Ganesh Chaturthi 2021

5.रिद्धि-सिद्धि के तुम दाता,
दीन दुखियों के भाग्य विधाता।
जय गणपति देवा।
गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं
हैप्पी गणेशोत्सव 2021

happy_ganesh_chaturthi_2024.jpg


6.
गणपति जी का सर पे हाथ हो,
हमेशा उनका साथ हो,
खुशियों का हो बसेरा,
करें शुरुआत बप्पा के गुणगान से,
मंगल फिर हर काम हो।
गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं!

यह भी पढ़ें:— Ganesh Chaturthi 2021: इस दिन चंद्रमा को न देखें, जानिए इसके पीछे की कहानी

happy_ganesh_chaturthi_2023.jpg

7.
मक्की की रोटी, नींबू का अचार,
सूरज की किरणें, खुशियों की बहार,
चांद की चांदनी, अपनों का प्यार,
मुबारक हो आपको, गणपति का त्योहार
शुभ गणेश चतुर्थी!

happy_ganesh_chaturthi_2022.jpg

8.
तेरी महिमा की छाया तले,
काल के रथ का पहिया चले,
एक चिंगारी प्रतिशोध से,
खड़ी रावण की लंका जले,
गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया।

ganesh111.jpg

9.
पार्वती के लाडले,
शिवजी के प्यारे,
लड्डू खा के जो मूषक सवारे
वो जो है गणेश देवा हमारे।
हैप्पी गणेश चतुर्थी ।

happy_ganesh_chaturthi_2021.jpg

10.
दिल से जो भी मांगोगे मिलेगा
ये गणेश जी का दरबार है,
देवों के देव वक्रतुंडा महाकाया को
अपने हर भक्त से प्यार है..।।
गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई

happy_ganesh_chaturthi_2024.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3laYbQr

No comments