Petrol Price Today: आम आदमी को मिली राहत, कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर में नए भाव
भोपाल। सरकारी तेल कंपनियों (Government Oil Companies) की ओर से आज चौथे दिन भी पेट्रोल-डीजल के दामों (Petrol and Diesel) में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बीते रविवार को पेट्रोल की कीमत 13 से 15 पैसे, तो वहीं डीजल की कीमत 14-15 पैसे घटी थी। हालांकि अब भी प्रमुख बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से ऊपर बनी हुई है। हालांकि भोपाल (Bhopal Petrol Price Today) में भी 9 सितंबर को पेट्रोल के दाम 37 पैसे कम हुए।
जानिए क्या है भोपाल का रेट
लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम के बाद अब थोड़ी राहत मिली है। भोपाल (Bhopal Petrol Price Today) में भी 9 सितंबर को पेट्रोल के दाम 37 पैसे कम हुए। राजधानी में बुधवार को 109.65 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिकने वाला पेट्रोल आज 109.28 रुपये प्रति लीटर में बिकेगा। पेट्रोल के बाद डीजल में भी 35 पैसे की कमी देखने को मिली. 8 सिंतबर को डीजल जहां 97.45 रुपये में बिक रहा था, गुरुवार को उसकी कीमत 97.10 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई।
ये हैं बाकि शहरों के दाम
भोपाल - पेट्रोलः 109.28; डीजलः 97.10
इंदौर - पेट्रोलः 110.01; डीजलः 97.80
ग्वालियर - पेट्रोलः 109.53; डीजलः 97.33
जबलपुर - पेट्रोलः 109.85; डीजलः 97.66
अनूपपुर - पेट्रोलः 113.05; डीजलः 100.59
रोज सुबह 6 बजे कीमतों में होता है बदलाव
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव रोजाना सुबह 6 बजे होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड-र्व की क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। कीमतें
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XbQEc1
via
No comments