"बीजेपी धर्मनिरपेक्षता के लिए प्रतिबद्ध, कांग्रेस के लिए यह राजनीतिक साधन" - केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी - Web India Live

Breaking News

"बीजेपी धर्मनिरपेक्षता के लिए प्रतिबद्ध, कांग्रेस के लिए यह राजनीतिक साधन" - केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को आयोजित बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी मीटिंग में हिस्सा लिया। इस मीटिंग को संबोधित करते हुए नकवी ने बीजेपी को धर्मनिरपेक्षता के लिए प्रतिबद्ध बताया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर भी हमला किया और कहा कि कांग्रेस धर्मनिरपेक्षता को राजनीतिक साधन की तरह इस्तेमाल करती है।

धर्मनिरपेक्षता बीजेपी के लिए संवैधानिक और नैतिक प्रतिबद्धता

नकवी ने अपने संबोधन में धर्मनिरपेक्षता को बीजेपी के लिए संवैधानिक और नैतिक प्रतिबद्धता बताया। नकवी ने अल्पसंख्यकों को पीएम मोदी की केंद्र सरकार की योजनाओं से मिलने वाले फायदों की भी बात की। उन्होंने बताया की मोदी सरकार की आवास योजना का लाभ लेने वाले 2 करोड़ लोगों में से 31% अल्पसंख्यक हैं। इसके साथ ही 12 करोड़ लोगों को दी गई किसान सम्मान निधि भी 33% अल्पसंख्यक लोगों को ही मिली है।

नकवी ने कहा कि मोदी सरकार अल्पसंख्यकों के साथ ही सभी वर्गों का विकास चाहती है। इसके लिए मोदी सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ की राह पर अग्रसर है।

mukhtar-abbas-naqvi-2_1.jpg

यह भी पढ़े - भारतीयों हजयात्रियों को लेनी होगी कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज़ - केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी

कांग्रेस पर किया हमला

नकवी ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर भी हमला किया। उन्होंने बिना कांग्रेस का नाम लेते हुए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दल धर्मनिरपेक्षता का राजनीतिक साधन की तरह इस्तेमाल करते हुए वोट पाने के लिए प्रयोग करते हैं। नकवी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए यह भी कहा कि आजादी के बाद से राजनीतिक व्यापारियों ने अल्पसंख्यकों को उनके वोट के लिए ठगने के लिए चाल चली। इसके लिए डर का माहौल बनाकर, असहिष्णुता के नाम पर, धर्म का जाल बिछाकर, अफवाहें फैलाकर और अन्य तरीकों से अल्पसंख्यकों के वोट हथियाने की साजिश रची गई है।

यह भी पढ़े - मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा - राहुल गांधी माफी मांगते थक जाएंगे, गुनाहों की गिनती कम नहीं होगी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pAnmjm

No comments