Summer Tips: गर्मी में घर को 'ठंडा' रखने के ये हैं 10 तरीके - Web India Live

Breaking News

Summer Tips: गर्मी में घर को 'ठंडा' रखने के ये हैं 10 तरीके

भोपाल। गर्मी तेजी से बढ़ रही है। जिनके पास एसी-कूलर है वे चलाने भी लगे हैं। एसी-कूलर लगाना हर किसी के लिए संभव भी नहीं है। ऐसे में बिना एसी-कूलर के अपने घर को कैसे ठंडा रखा जा सकता है। गर्मी में तपती घर और दफ्तर की छत और दीवारों से इस खास पेंट से राहत मिलेगी। माना जाता है कि घर को ठंडा रखने में पेंट एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वहीं आप अपने घर को ठंडा रखने के लिए कुछ टिप्स एंड ट्रिक्स भी अपना सकती है। इसके बारे में आपको बताते हैं कुछ जरूरी टिप्स....

-खिड़कियां व दरवाजे दिन के वक्त बंद ही रखें। कॉटन के पर्दों का इस्तेमाल गर्मियों में ठीक रहता है। हल्के कपड़े पर्दे के रूप में लगाएं।

-एग्जॉस्ट का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा करें। यह एग्जॉस्ट अपने घर की गर्म हवा को बाहर निकाल देता है। इससे अंदर का वातावरण नॉर्मल रहता है।

-एलईडी बल्ब का ही उपयोग करेंगे तो गर्मी कम निकलेगी। कई बल्ब खुद ही गर्मी पैदा करते हैं। एलईडी बल्ब कम वाट के होते हैं और रोशनी भी अच्छी तरह से देते हैं। इससे गर्मी से राहत मिल सकती है।

-छत पर पानी डालें। तेज धूप के कारण छत गर्म हो जाती है। इससे पंखा भी गर्म हवा देता है। सूरज डूबने के बाद छत पर पानी डाल दें। इससे छत ठंडी होगी। गर्म हवा से राहत मिलेगी।

- छत पर टाट को भी डाल सकते हैं। पानी का छिड़काव कर दें। इससे काफी देर तक छत ठंडी रहेगी।

-आपके घर की बालकनी, घर के प्रवेश द्वार, किचन व कमरे के अंदर पौधे लगाएं। इससे घर का तापमान बाहर से छह से सात डिग्री तक कम हो सकता है। दिन में समय-समय पर पानी देते रहे। जो भी हवा चलेगी व ठंडी ही निकलेगी। घर में जितने पेड़-पौधे ज्यादा होंगे, उतना ही तापमान कम होगा।

-पीओपी से सिर्फ आपके घर का लुक ही नहीं बदलता, बल्कि यह गर्मी के मौसम में घर को ठंडा रखता है। गर्मी से काफी राहत मिलती है।

-गर्मी से बचने के लिए यह तरीका यह भी अपनाया जा सकता है। टेबल पंखे के आगे बर्फ के टुकड़े रख दें। इससे टेबल पंखे की हवा में कुछ ठंडक आ जाएगी।

-छतों पर सफेद पेंट या पीओपी करने से 70 से 80 प्रतिशत तक छतों को गर्म होने से बचाया जा सकता है।

-घर में गहरे रंग से गर्मी का अहसास ज्यादा होता है। बेडरूम में बेडकवर का रंग हल्का होना चाहिए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/IbzRyaX
via

No comments