इस बर इन लडल बहन क खत म 1000 नह बलक आ सकत ह 1250 रपए इस सच म दख अपन नम
भोपाल। भोपाल। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वकांक्षी योजना लाडली बहना योजना की दूसरी किस्त लाडली बहनों के खाते में जमा होने वाली है। 10 जुलाई को यह राशि आपके खातों में पहुंचेगी। लेकिन इस बार इन लाडली बहनों को 1000 रु. नहीं बल्कि 1250 रु. की राशि मिल सकती है। राजधानी समेत प्रदेशभर की महिलाओं में इसे लेकर उत्साह साफ नजर आ रहा है।
आपको बता दें कि लाडली बहना योजना की पहली किस्त देने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बड़ा घोषणापत्र जारी किया है, इस घोषणा पत्र के मुताबिक जिन महिलाओं के खातों में 1000 रुपए की राशि जमा की जा रही है, इस राशि को 3000 रुपए तक बढ़ाया जाएगा। लेकिन यह राशि धीरे-धीरे ही बढ़ाई जाएगी। इसी कड़ी में लाडली बहनों को इस बार 1000 रु. के बजाय 1250 रु. दिए जा सकते हैं। धीरे-धीरे बढ़ते हुए ये राशि 3000 रु. कर दी जाएगी। किन्हें मिलेंगे 1250 रुपए लाड़ली बहना योजना की दूसरी किस्त के रूप में 1250 रुपए केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेंगे जिनका नाम लाडली बहना की अंतिम सूची में है। हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/PeYTpWy
via
No comments