मबइल लपटप क सकरन दखन वल क रत म नजर आ रह तर
भोपाल. अगर आप भी मोबाइल और लैपटॉप का अधिक उपयोग करते हैं, तो सावधान हो जाईये, आपको भी रात में तारे नजर आ सकते हैं। ये हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि ये रिसर्च में सामने आया है, कुछ लोग जो दिन में तीन घंटे से अधिक मोबाइल और लैपटॉप या अन्य स्क्रीन पर जमें रहते हैं, उन्हें रात में आंख बंद करते ही तारे नजर आने लग रहे हैं।
मोबाइल स्क्रीन के अब नए-नए साइड इफेक्ट सामने आ रहे हैं। गांधी मेडिकल कॉलेज की एक रिपोर्ट के अनुसार, 67.5% युवा जिनकी आयु 21-30 साल के बीच है और जिनका स्क्रीन टाइम तीन घंटे से अधिक है, उनमें कम्प्यूटर विजन सिंड्रोम (सीवीएस) व स्क्रीन विजन सिंड्रोम के लक्षण देखे गए। इससे इन्हें रात को आंख बंद करते ही तारे नजर आते हैं, चमकीली लकीरें दिखाई देती हैं। कई लोगों के सोने का समय दो घंटे तक बढ़ गया है।
अंधेरे में रोजाना मोबाइल चलाने से चली गई नजर29 साल की एक महिला ने बताया कि वह रोजाना कमरे में अंधेरा कर मोबाइल देखती थी। इससे उसे दिखना बंद होने लगा। आदतें बदलीं तो अब फिर धीरे-धीरे दिखना शुरू होने लगा है।
ओपीडी में रोजाना दो से तीन बच्चे 10 साल से कम केजेपी अस्पताल में रोजाना दो से तीन बच्चे 10 साल से कम आयु के आ रहे हैं, जिन्हें मायोपिया की समस्या होती है। इसमें इन्हें दूर का साफ दिखना बंद हो जाता है। नेत्र विशेषज्ञ डॉ. निशा मिश्रा ने बताया कि सभी बच्चों में मुख्य कारण मोबाइल का अधिक इस्तेमाल है।
-21 से 30 साल तक के युवा हो रहे शिकार।
-600 लोगों पर किया शोध।
20 मिनट डिस्प्ले पर काम करने के बाद 20 सेकंड 20 फीट दूर की चीजों को देखें।
-डॉ. एसएस कुबरे, सह प्राध्यापक, नेत्र विभाग, जीएमसी
यह भी पढ़ें :
7 जुलाई से चलेंगी 3 नई ट्रेनें, सुहाना हो जाएगा सफर
14425 नंबर पर करें कॉल, 19 साल तक के स्टूडेंट्स की दूर होगी हर समस्या
कमलनाथ के गढ़ में होगी बागेश्वर धाम पं.धीरेंद्र शास्त्री की कथा, तैयारियां शुरू
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/kC9V58L
via
No comments