Amit shah's bhopal visit: अमित शाह दिल्ली रवाना, दो दिन बाद फिर एमपी आएंगे अमित शाह - Web India Live

Breaking News

Amit shah's bhopal visit: अमित शाह दिल्ली रवाना, दो दिन बाद फिर एमपी आएंगे अमित शाह

15 दिनों में दूसरी बार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भोपाल में हैं। गुरुवार को उनकी यात्रा का दूसरा दिन था। वे ताज होटल में ठहरे थे और सुबह से ही दिग्गज नेताओं के साथ मुलाकात करने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए। अमित शाह के साथ हो रही दिग्गज नेताओं की मीटिंग को मीडिया से दूर रखा गया था। इस मीटिंग का ब्योरा भी साझा नहीं किया जा रहा है।

 

इससे पहले बुधवार रात को अमित शाह भोपाल पहुंचे। वे सीधे भाजपा के प्रदेश कार्यालय गए। अमित शाह 15 दिन पहले भी रात को भोपाल आए थे। उस दौरान ही अमित शाह ने स्पष्ट कर दिया था कि जो काम उन्होंने सौंपे है उसे देखने के लिए फिर से आने वाला हूं। अमित शाह के दौरे को मीडिया से दूर रखा गया है। जो भी खबरें बाहर आ रही है वे सूत्रों के हवाले से आ रही हैं। माना जा रहा है कि अमित शाह ने विधानसभा चुनावों की रणनीति को लेकर कई समितियों को अंतिम रूप दिया है। इसका खुलासा होने वाला है।

 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भोपाल दौरे को लेकर एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है। अमित शाह के साथ केंद्रीय मंत्री एवं मध्यप्रदेश के चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव और अश्विनी वैष्णव, मध्यप्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा एवं संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा समेत अनेक नेता मौजूद थे।

 

30 जुलाई को इंदौर दौरे पर अमित शाह

इधर, खबर है कि अमित शाह एक बार फिर 30 जुलाई को इंदौर यात्रा पर पहुंच रहे हैं। जुलाई माह में अमित शाह की यह तीसरी यात्रा होगी। इस सिलसिले में भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय गुरुवार को दोपहर 12.30 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक बैठक लेने वाले हैं।


यह भी हैं यात्राएं

बताया जा रहा है कि चुनावी की तैयारियों के बीच भाजपा प्रदेश के चार स्थानों से विजय संकल्प यात्रा निकालने वाली है। मुख्य यात्रा सितंबर में उज्जैन से निकाली जाएगी। फिलहाल तारीख तय नहीं हुई है। उज्जैन के अलावा ग्वालियर, चित्रकूट और जबलपुर से भी ये यात्राएं निकाली जाएंगी। इन यात्राओं में पीएम मोदी भी किसी एक स्थान पर शामिल हो सकते हैं।

 

shah1.png

इन समितियों पर हुआ विचार

चार माह बाद होने वाले चुनाव को लेकर जो समितियां बन रही हैं, और जो जिम्मेदारियों दिग्गज नेताओं को सौंपी जा रही है, उसके तहत केंद्रीय नेताओं के एमपी में में प्रवास, विशेष संपर्क अभियान, घर-घर झंडा अभियान, कमल दीपावली, प्रचार-प्रसार, विधानसभा फीडबैक, वाहन सत्कार, मीडिया, मीडिया मानिटरिंग, सोशल मीडिया, कॉल सेंटर, चुनाव आयोग सहित हर प्रत्याशी के नामांकन से जुड़े निर्देश, सहायता उपलब्ध कराने वाली समिति, माइक्रोमैनेजमेंट कार्यालय संबंधी समिति और मतदान अभियान समिति शामिल हैं।

 

Amit Shah bhopal Visit: नेताओं का होमवर्क चेक होगा, चुनाव की रणनीति पर करेंगे बात



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/0JY4HX6
via

No comments