गगसटर क शटर वकक झलवड म गरफतर भपल पलस मगग रमड
भोपाल. गैंगस्टर मुख्तार मलिक का शूटर विक्की वाहिद झालावाड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। एक साल पहले मछली पकड़ने के ठेके को लेकर असनावर थाना क्षेत्र के भीमसागर बांध पर फायरिंग में विक्की भी शामिल था। घटना के बाद से वो फरार चल रहा था। मछली मारने के विवाद को लेकर दोनों गुटों में हुई फायरिंग में मुख्तार सहित दो लोगों की मौत हो गई थी।
मुख्तार के शूटर विक्की के खिलाफ शहर के अलग अलग थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, जमीन पर कब्जा दिलवाने, प्रायवेट बिल्डरों से पैसे की वसूली करने जैसे अपराध दर्ज हैं। भोपाल पुलिस इस मामले में जल्द ही आरोपी की रिमांड मांगेगी।
बीते साल हुई थी फायरिंग
राजस्थान कांसखेड़ली गांव के समीप भीमसागर बांध के किनारे 31 मई 2022 की रात को मछली ठेके के विवाद को लेकर हुई फायरिंग हुई थी। वारदात के बाद घने जंगल में फरार हुए गैंगस्टर मुख्तार मलिक अचेत अवस्था में मिला था। झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
इस मामले में कांसखेड़ली निवासी अब्दुल बंटी ने अगले दिन पुलिस को रिपोर्ट दी थी कि भोपाल निवासी मुख्तार मलिक व उसके साथियों ने फायरिंग की है। फायरिंग का मुख्य आरोपी भोपाल निवासी विक्की उर्फ वाहिद [44] पुत्र साजिद खान फरार चल रहा था। पुलिस ने विक्की पर एक हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/o2jqiW3
via
No comments