जानलेवा बरसात! बाइक समेत पानी में डूबे तीन युवकों की दर्दनाक मौत - Web India Live

Breaking News

जानलेवा बरसात! बाइक समेत पानी में डूबे तीन युवकों की दर्दनाक मौत

एमपी में बारिश बड़ा कहर बरपा रही है। रातभर से जारी बारिश कई जगहों पर सुबह रौद्र रूप में आ गई है। बुरहानपुर में ताप्ती उफान पर है जबकि सहायक मोहना नदी में भी बाढ़ आ गई। इससे फोपनार गांव के कई मकान डूब गए। जबकि शाहपुर से लगे जसौंदी में अंजनडोह नाला उफान पर बहने से किनारे के मकान डूब गए। यहां एक व्यक्ति पानी में बह गया। इधर राजगढ़ में तीन युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई।

बरसात अब जानलेवा बन चुकी है। तेज बारिश के कारण राजगढ़ में दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें तीन युवक अपनी जान गंवा बैठे। यहां के माचलपुर में ये तीनों युवा बाइक समेत पानी में डूब गए जिससे उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि माचलपुर के पास पिपलिया कुलमी गांव आ रहे तीन युवक एक गड्ढे में डूब गए। इससे तीनों की मौत हो गई। गांववालों ने बताया कि लोधा समाज के ये तीनों युवक अपनी ससुराल जा रहे थे। बताया जा रहा है कि तेज बारिश के कारण उन्हें गड्ढा नजर नहीं आया और तीनों बाइक सहित उसमें जा गिरे। तीनों की पानी में डूब जाने से मौत हो गई। पुलिस ने तीनों लाशें बरामद कर ली हैं।

इधर बुरहानपुर में मोहना नदी में बाढ़ से फोपनार गांव डूब गया। फोपनार में 150 मकान पानी में डूब गए हैं। जसौंदी में एक व्यक्ति पानी में बहा और यहां लोगों ने पेड़ पर चढकऱ अपनी जान बचाई। यहां महज 8 घंटे में सवा पांच इंच पानी गिरा।

बुरहानपुर में ताप्ती और अमरावती नदी ने भी विकराल रूप धारण कर लिया है। शाहपुर से आगे जसौंदी गांव में अंजनडोह नाला उफान पर बह निकला। नाले में बाढ़ आने से इसके किनारे के करीब 30 मकानों में पानी घुस गया। लोग अपनी जान बचाते हुए सुरक्षित स्थान पर जाने लगे पर पानी का बहाव बढ़ता गया। इसमें 55 वर्ष लक्ष्मण और उनकी पत्नी फंस गए। पत्नी जैसे तैसे निकल गई लेकिन लक्षमण बह गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/fcmBSqZ
via

No comments