जानिए कब तक डेढ़ सौ रुपए किलो मिलेंगे टमाटर
भोपाल. एमपी की राजधानी भोपाल में टमाटर अभी भी महंगा बना हुआ है। 25 जून के बाद टमाटर 160 रुपए किलो के भाव तक ही मिल रहा है। ज्यादा मात्रा में लेने पर सब्जीवाला 150 या 140 रुपए किलो के भाव में दे देता है। बुरी बात तो यह है कि अगले करीब दो माह तक टमाटर ‘लाल’ ही बना रहेगा। अब नई उपज आने के बाद ही टमाटर सस्ता होगा।
टमाटर 60 से 90 दिन की फसल होती है। अभी बारिश का मौसम होने की वजह से नयी पौध 80 प्रतिशत सड़ जा रही है। जब तक नयी फसल तैयार नहीं होती कीमतों के नीचे आने में थोड़ा समय लगेगा। इसलिए सितंबर के बाद ही टमाटर की कीमतों पर पूरी तरह काबू पाया जा सकेगा। तब तक सब्जियों का स्वाद बिगड़ा रहेगा।
राजधानी में जून से पहले टमाटर की रोजाना खपत 40 से 50 ट्रक थी लेकिन अब महज अब तीन-चार गाड़ियां ही आ रहीं हैं। 20 जून के बाद से भोपाल की मंडी में स्थानीय किसानों के टमाटर आने बंद हो गए हैं। भोपाल मंडी में इन दिनों महाराष्ट्र की पुणे, पिपलगांव और कर्नाटक की कोलार, बंगारपेट, हासपेट मंडियों से टमाटर आ रहा है।
एमपी में टमाटर का बंपर उत्पादन होता है। एमपी के धार, खरगोन, बुरहानपुर, बड़वानी, शिवपुरी, छिंदवाड़ा, सागर, सतना, रायसेन, दमोह, अनूपपुर, रीवा, सिंगरौली, जबलपुर, कटनी, सीधी और झाबुआ में टमाटर ज्यादा होता है ।
इस तरह चढ़े भाव
● अप्रेल से जून तक 02 रुपए किलो
● मार्च तक 05 रुपए किलो
● फरवरी 10 रुपए किलो
● जनवरी 20 रुपए किलो
● 25 जून के बाद 160 रुपए किलो तक
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/1Wjg6pt
via
No comments