MP के 15 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अब महीने के पहले दिन ही मिलेगी सैलरी
भोपाल। मप्र के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को शिवराज सरकार ने एक और खुश खबरी दी है। अब तक सैलरी लेट आने से परेशान इन कर्मचारियों और अधिकारियों के खातों में अब हर हाल में समय पर और महीने के पहले ही दिन यानी एक तारीख को ही सैलरी दी पहुंचा दी जाएगी। आपको बता दें कि प्रदेश के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अक्सर यही शिकायत करते देखा जाता था कि सैलरी अब तक नहीं मिली, सैलरी हर महीने लेट हो रही है।
खासकर जिलों से शिकायतें आ रही थीं कि वेतन ५ से 10 तारीख को दिया जा रहा है। चुनावी साल में इस शिकायत को शासन ने गंभीरता से लिया और संभागायुक्त और कलेक्टरों को निर्देश दिए। किसी भी सूरत में लेट न हो सैलरी प्रमुख राजस्व आयुक्त ने सभी संभागायुक्त और कलेक्टरों से कहा है कि आहरण-संवितरण अधिकारी (डीडीओ) को निर्देशित करें कि कर्मचारियों को वेतन देने में किसी भी सूरत में देरी नहीं होना चाहिए। 15 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा प्रदेश में नियमित, संविदा, स्थाईकर्मी सहित अन्य सभी संवर्गों को मिलाकर कुल 15 लाख कर्मचारी हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/AIw7bDK
via
No comments