Schools Holiday एमपी में भारी बारिश के बाद स्कूल बंद, छुट्टी के आदेश जारी
Schools Holiday एमपी में जोरदार बारिश का दौर जारी है। उज्जैन में भारी बारिश के शिप्रा उफान पर है। छोटा पुल फिर डूब गया है। गंभीर नदी में भी तेजी से पानी बढ़ रहा है। इधर भारी बारिश से बिगड़े हालात को देखते हुए उज्जैन के स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
उज्जैन के अधिकांश इलाकों में पानी भर गया है। एटलस चौराहा डूब गया है, नई सड़क, लोहे का पुल, तोपखाना सहित कईं जगहों पर सड़कें पानी में डूब गईं हैं। छोटा पुल सीजन में तीसरी बार डूब गया है। लगातार तेज बरसात के कारण अधिकांश कालोनियां जलमग्न हो गई हैं।
मौसम विभाग ने शहर में शनिवार को भी भारी बरसात होने का अनुमान जताया है। यहां अति बारिश का अलर्ट जारी किया गया है जिसके कारण स्कूल बंद कर दिए गए हैं। उज्जैन के कलेक्टर ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है- यहां नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। कलेक्टर के आदेश के अनुसार शहर के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल आज बंद रहेंगे।
एमपी के एक दर्जन से ज्यादा जिलों में शनिवार को सुबह से ही तेज बरसात जारी- इधर एमपी के एक दर्जन से ज्यादा जिलों में शनिवार को सुबह से ही तेज बरसात जारी है। गंभीर नदी में पानी तेजी से बढ़ रहा है। सीहोर का एक गांव बाढ़ में डूब गया है। गंभीर बांध के गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है।
इंदौर में भी तेज बरसात, यशवंत सागर बांध का गेट खोला गया- इससे पहले इंदौर में भी तेज बरसात हुई। यशवंत सागर बांध का गेट खोला गया। यहां जलस्तर 18.3 फीट पहुंच गया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Zu8etJ5
via
No comments