#NewTrend : नाउ गोल्ड इज ओल्ड! शहरी दूल्हे अब गले में डाल रहे 'प्लेटिनम की माला'
![](https://new-img.patrika.com/upload/2023/11/30/gold_is_old_now_groom_wants_platinum_jewelry_new_trend_of_wedding_in_india_8613170-m.jpg)
सर्राफा बाजार में सोना अपने ऑल-टाइम हाई के करीब है। डॉलर में सुस्ती आने से गोल्ड की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में 6 माह की ऊंचाई 2020 डॉलर प्रति आउंस पर पहुंच गई है, जिससे घरेलू बाजार में भी इसकी कीमतें लगातार बढ़ी हैं। सोने के दाम में रेकॉर्ड तेजी शादियों के सीजन के मूड को खराब कर सकती है। फेडरल रिजर्व की ओर से मॉनिटरी पॉलिसी में अनुमान से पहले ढिलाई के संकेत, ग्लोबल अनिश्चितता, कमरतोड़ महंगाई और राजनीतिक तनाव के चलते भी सोने के दामों में तेजी देखी जा रही है।
दरअसल शादियों के सीजन में गोल्ड की कीमतें बढऩे से एमपी के साथ ही देश के लगभग हर शहर में दूल्हे अब प्लेटिनम से बने चेन, ब्रेसलेट, ईयररिंग्स आदि को तरजीह दे रहे हैं। इससे दुल्हन के पिता को कुछ राहत मिली है। प्लेटिनम अभी प्रति 10 ग्राम 25,000 रुपए बिक रहा है। पुरुषों की ओर से भारी गोल्ड चेन पहनने के ट्रेंड में भी बदलाव आ रहा है। अब वे भारी चेन के बदले प्लेटिनम से बने हल्के चेन पसंद कर रहे हैं। प्लेटिनम से बने गहनों में 95 से 98 प्रतिशत प्लेटिनम और शेष रोडियम व चांदी होती है।
जानिए क्यों भा रहा सफेद सोना
- 25,000 बिक रहा अभी प्रति 10 ग्राम प्लेटिनम, हालांकि इससे बनी ज्वैलरी पर मेकिंग चार्ज अधिक
- 61,900 से 63,450 रुपए के बीच देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड की कीमत
- 56,700 से 59,900 के बीच सर्राफा बाजारों में 10 ग्राम जेवराती यानी 22 कैरेट सोने की कीमत
- 74,000 से 77,200 रुपए प्रति किलोग्राम चांदी की कीमतें सर्राफा बाजारों में, एक हफ्ते में ही 2,000 रुपए महंगी
महिलाओं की प्रायोरिटी आज भी गोल्ड
ज्वैलरी ब्रांड जोयालुक्कस का कहना है कि पुरुषों की पसंद भले ही प्लेटिनम या सफेद सोना हो चला है लेकिन महिलाओं को आज भी गोल्ड ज्वैलरी का ही क्रेज है। शादियों के इस सीजन में पुरुषों के प्लेटिन ज्वैलरी की बिक्री 25फीसदी से 30फीसदी तक बढ़ी है। बिक्री में यह तेजी मार्च तक जारी रहने वाली है। लड़कों को 2 लाख रुपए कीमत तक के प्लेटिनम से बने चेन और ब्रेसलेट पसंद आ रहे हैं। वहीं पीएनजी ज्वैलर्स के चेयरमैन सौरव गाडगिल ने कहा, लड़कों को प्लेटिनम ज्वैलरी के डिजाइन पसंद आ रहे हैं। लड़कों को प्लेटिनम ज्वैलरी पसंद आ रही है, वहीं लड़कियों को अब भी गोल्ड ज्वैलरी ही पसंद है। इस वेडिंग सीजन डायमंड सस्ता होने के बावजूद हीरे के गहनों का बाजार बेहद सुस्त है।
ये भी पढ़ें : MP Election 2023: मतगणना के लिए तैयार ग्वालियर 6 विधानसभा के लिए 12 रूम तैयार, आज समीक्षा
ये भी पढ़ें : Crime in MP: नर्सरी कक्षा की 4 साल की बच्ची को स्कूल कर्मचारियों ने बनाया हवस का शिकार, बदहवास हालत में मां पहुंची थाने, पुलिस रह गई सन्न
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/kixTmBo
via
No comments