शहर में छा रहा कोहरा, विजिबिलिटी कम, लेकिन तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं, सामान्य से अ​धिक तापमान - Web India Live

Breaking News

शहर में छा रहा कोहरा, विजिबिलिटी कम, लेकिन तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं, सामान्य से अ​धिक तापमान

भोपाल. राजधानी में इन दिनों सर्दी का दौर चल रहा है, लेकिन कड़ाके की सर्दी से फिलहाल राहत है, लेकिन शहर में कोहरे की स्थिति बन रही है। सोमवार को इस सीजन का सबसे घना कोहरा रहा और विजिबिलिटी महज 50 मीटर रही। इसके बाद मंगलवार को भी सुबह कोहरे की िस्थति रही। इस दौरान विजिबिलिटी 800 मीटर तक रही।

पिछले दो तीन दिनों से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बहुत तेज गिरावट नहीं हुई है। इसका कारण यह है कि हवा की रफ्तार बेहद कम है। सोमवार को भी हवा की औसत रफ्तार 4 से 6 किमी के आसपास रही थी, इसी प्रकार मंगलवार को हवा की रफ्तार 6 से 8 किमी प्रतिघंटा रही। आमतौर पर इस सीजन में हवा की रफ्तार 10 से 12 किमी प्रतिघंटा रहती है।

इसलिए नहीं गिर रहे तापमान
मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला का कहना है कि इस समय मौसम शुष्क बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ भी गुजर चुका है, ऐसे में उत्तरी सर्द हवा तो आ रही है, लेकिन इस समय दक्षिण पूर्वी हवाओं का भी असर है, जो सर्द हवाओं को रोक रही है। ऐसे में तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट नहीं हो रही है, और तापमान में मामूली उतार चढ़ाव बना हुआ है। पूर्वी या दक्षिण पूर्वी दिशाओं के हवा से नमी आ रही है मिलन के कारण नमी की स्थिति बन रही है, ऐसे में घना और मध्यम कोहरे की स्थिति बन रही है। कोहरे की स्थिति में जमीन का सतही तापमान उसके 1 किलोमीटर के ऊपर के तापमान से कम रहता है लेकिन आर्द्रता की मात्रा 90 प्रतिशत से अधिक होने के कारण तापमान में वृदि्ध नहीं होती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/A4TqSgN
via

No comments