देखें video: पालने में झूले दत्त भगवान, महिलाओं ने गाए बधाई गीत, गूंजे जयकारे
भोपाल. दत्त जयंती मंगलवार को श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस मौके पर भगवान दत्त की पूजा अर्चना की गई और महाआरती हुई। शहर के अरेरा कॉलोनी के दत्त मंदिर में दत्त जयंती का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर यहां फूलों से सज्जा की गई और दीपमालाएं सजाकर महाआरती हुई।मराठी समाज की ओर से दत्त जयंती का सामूहिक आयोजन अरेरा कॉलोनी स्थित दत्त मंदिर में किया गया। यहां समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से पूजा अर्चना, महाआरती की, इस मौके पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए। दत्त जन्म उत्सव का आयोजन शाम को किया गया। इस मौके पर मंदिर में आकर्षक साज सज्जा की गई थी। भगवान दत्त को पालने में झुलाया गया, और महिलाओं ने लोरी (पालना बधाई गीत ) गाई। मंदिर को फूलमालाओं से सजाया गया था। समाज के लोगों ने भगवान दत्त की पूजा अर्चना की, इसके बाद महाआरती और प्रसाद वितरण हुआ। इसके पहले सुबह मंदिर में भगवान दत्त का अभिषेक, विशेष पूजा अर्चना की गई, इसके बाद गुरुचरित्र का वाचन हुआ। दत्त जन्म पर कीर्तन हुआ। भगवान के जन्म के पहले कीर्तनकार चारूदत्त आफले ने पालना गीत गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
आज गोपाल काला, कल शोभायात्रा
दत्त जयंती के उपलक्ष्य में दत्त मंदिर में दत्त जयंती सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत अनेक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को गोपाल काला का आयोजन किया जाएगा, इसी प्रकार गुरुवार को दत्त भगवान की शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर मंदिर की परिक्रमा करेगी। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। शोभायात्रा के बाद प्रसाद वितरण होगा और दत्त जयंती महोत्सव का समापन होगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UPC0T9
via
No comments