नए साल में भोपाल में जून से दौड़ने लगेगी मेट्रो ट्रेन
एमपी की राजधानी भोपाल को 2023 में कई ब्रिज-सड़क की सौगात मिली।
शहरी अधोसंरचना के लिहाज से नया वर्ष 2024 भी सौगातों से भरा रहेगा। बीते तीन से चार साल से जिन बड़ी सौगातों का शहरवासी इंतजार कर रहे थे, अब 2024 में उन्हें मिल जाएगी।
कोरोना के समय शहरी अधोसंरचना के काम लगभग ठप हो गए थे। हालांकि इस दौरान काफी निर्माण शुरू हुए और जारी भी रहे। 2023 इन कामों को गति देने वाला साल साबित हुआ तो अब 2024 इनका लाभ देगा।
यह भी पढ़ें: 31 दिसंबर और 1 जनवरी को जोरदार बारिश का अलर्ट, जानिए कहां गिरेगा पानी
2024 से आप कर सकेंगे यात्रा
भोपालवासियों के लिए सबसे अहम सौगात मेट्रो ट्रेन की होगी। यह प्रोजेक्ट तेजी से पूरा हो रहा है और महज 6 माह बाद पहला चरण पूरा हो सकता है। प्रोजेक्ट अधिकारियों के अनुसार भोपाल में जून 2024 से आप मेट्रो ट्रेन की टिकट लेकर सफर कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें: राम मंदिर अयोध्या के लिए चलेंगी कम किराए की बस
इसके साथ ही प्रदेश की पहली सीमेंट कांक्रीट निर्मित कोलार सिक्सलेन रोड पर तेज गति से गाड़ी चलाने का आनंद भी ले पाएंगे। ऐशबाग रेलवे ओवरब्रिज की सौगात भी नए साल में मिलेगी। राहत के तीन बड़े प्रोजेक्ट इस साल आमजन के लिए शुरू होना है।
यह भी पढ़ें: पश्चिमी विक्षोभ से एमपी में दो दिन बाद फिर बिगड़ेगा मौसम
बीते साल शहर की उपलब्धियां
मेट्रो का बहुप्रतीक्षित रैक भोपाल आया।
03 अक्टूबर को मेट्रो ट्रेन का ट्रायल सफल हुआ।
करोंद ब्रिज आमजन के लिए शुरू हुआ।
26 करोड़ से करोंद ब्रिज तैयार हुआ
220 करोड़ से तैयार हो रहा कोलार सिक्सलेन
4000 किमी सड़कें हो चुकी हैं शहर में
3000 किमी सड़कें हैं निगम की
50 करोड़ साल में सड़क पर खर्च होते हैं
यह भी पढ़ें: छुट्टियों में होगी जोरदार बरसात, 2 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के असर का अलर्ट
यह भी पढ़ें: वर्ल्ड क्लास के साथ भोपाल में नए साल में एक और बड़ा रेलवे स्टेशन
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2bItAGM
via
No comments