mp election results live update 2023 - शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बहुमत, कांग्रेस पिछड़ी - Web India Live

Breaking News

mp election results live update 2023 - शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बहुमत, कांग्रेस पिछड़ी

विधानसभा चुनाव की मतगणना चल रही है। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई लेकिन अधिकृत परिणाम के लिए कुछ घंटों तक इंतजार करना पड़ सकता है। शुरुआती रुझान में एमपी में बीजेपी कांग्रेस से आगे चल रही है। रुझानों में बीजेपी बहुमत के आंकड़े पार कर चुकी है।

सीएम शिवराजसिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपनी सीटों पर आगे चल रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह और केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते पीछे हो गए हैं— नरसिंहपुर से प्रहलाद पटेल आगे चल रहे हैं। दिमनी से केंद्रींय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर और इंदौर से कैलाश विजयवर्गीय आगे चल रहे हैं।

अभी तक एमपी की 230 सीटों में से 230 पर रुझान सामने आ चुके हैं। इनमें 148 सीटों पर बीजेपी और 80 सीटों पर कांग्रेस की बढ़त है।

दिमनी में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह आगे, नरोत्तम मिश्रा पीछे
दतिया में पहले राउंड में नरोत्तम मिश्रा पीछे हो गए हैं। मुरैना की दिमनी सीट पर भाजपा के केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर आगे चल रहे है। पहले राउंड में नरेंद्र सिंह को 4483, कांग्रेस के रविंद्र सिंह को 812 व बसपा के बलवीर डंडोतिया को 2423 मत मिले है। टीकमगढ़ विधानसभा में पहले राउंड में कांग्रेस के यदवेंद्र सिंह 391 मतों से व छतरपुर में भाजपा के प्रत्याशी कामाख्या प्रताप सिंह करीब छह सौ मतों से आगे चल रहे हैं। श्योपुर की विजयपुर सीट पर निर्दलीय मुकेश मलहोत्रा आगे चल रहे हैं। यहां पर भाजपा के बाबूलाल मेवारा को 1736, कांग्रेस के रामनिवास रावत को 2311 व निर्दलीय मुकेश मल्होत्रा को 2621 मत मिले।

सागर से तीनों मंत्री आगे
सागर के सुरखी से भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत 1259 मतों से आगे चल रहे हैं। नरयावली से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र चौधरी आगे चल रहे हैं। खुरई से भाजपा से केबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह व रहली से कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव आगे चल रहे हैं।

अशोकनगर सीट पर भाजपा प्रत्याशी जजपाल सिंह जज्जी पहले राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी हरिबाबू राय से 63 वोट से पीछे हैं। मुंगावली सीट पर भाजपा प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह यादव कांग्रेस के राव यादवेन्द्र सिंह यादव से 27 वोट से आगे चल रहे हैं। चंदेरी सीट पर भाजपा प्रत्याशी जगन्नाथ सिंह रघुवंशी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के गोपाल सिंह चौहान से 2230 वोट से आगे हैं।

इंदौर में मतगणना के पहले राउंड के बाद कुल नौ सीटों में से भाजपा ने सात और कांग्रेस ने दो सीटों पर बढ़त बनाई है। भाजपा इंदौर विधानसभा क्रमांक एक, दो, चार, पांच, राऊ, महू में आगे हैं। इंदौर एक से कैलाश विजयवर्गीय, दो से रमेश मेंदोला 7203 आगे है। इंदौर पांच में महेंद्र हार्डिया 5243 से आगे हैं। इंदौर 3 से पिंटू जोशी 2 हजार मतों से आगे हैं।

बड़वानी के सेंधवा में कांग्रेस के मोंटू सोलंकी आगे चल रहे हैं। बड़वानी में कांग्रेस के राजन मंडलोई 794 वोटों से आगे चल रहे हैं। पानसेमल में कांग्रेस की चंद्रभागा किराड़े 1866 वोटों से आगे हैं। राजपुर में भाजपा के अंतर पटेल 3291 वोटों से आगे चल रहे हैं।

खंडवा की पंधाना से कांग्रेस की रूपाली बारे 1704 वोट से आगे हैं। मंदसौर के सुवासरा विधानसभा दूसरा राउंड 3609 से भाजपा आगे है।

विदिशा जिले में सभी पांचों सीटों पर भाजपा आगे। विदिशा सीट पर 1400 , गंजबासौदा से 2000, कुरवाई में 1800, शमशाबाद में 1400 और सिरोंज में 2300 मतों से भाजपा प्रत्याशी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं।

सीहोर में पहले राउंड की मतगणना के बाद चार विधानसभा सीटों में से तीन सीटों पर भाजपा और एक पर कांग्रेस आगे। बुधनी में कांग्रेस प्रत्याशी बिक्रम मस्ताल को 189 वहीं भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान को 868 वोट।

इससे पहले प्रदेश में सुबह सभी मतगणना केंद्रों पर एक साथ मतगणना शुरु हुई। काउंटिंग को लेकर प्रशासन स्तर पर बेहद सख्ती है। गणना के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। केंद्र और राज्य का सुरक्षा बल तो तैनात है ही, प्रत्येक मतगणना कक्ष में 4-4 सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी रखी जा रही है। मतगणना कक्ष के बाहर से लेकर स्ट्रांग रूम से मतगणना कक्ष तक ईवीएम मशीन को लाने तक की निगरानी के लिए भी कैमरे लगाए गए हैं।

मतगणना केंद्र में अनुमति प्राप्त लोग ही प्रवेश कर पा रहे हैं। मतगणना कक्षों में मोबाइल, कैलकुलेटर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह प्रतिबंध है। मतगणना एजेंटों व अभ्यर्थियों और मतगणना में लगे अधिकारी-कर्मचारियों के मतगणना कक्षों में जाने के लिए अलग-अलग व्यवस्था की है। इसे फ्लेक्स लगाकर एरो के माध्यम से सूचित किया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/bhqc7i9
via

No comments