होली पर यात्रियों को तोहफा, भोपाल से दानापुर के लिए चलेगी होली स्पेशल ट्रेन - Web India Live

Breaking News

होली पर यात्रियों को तोहफा, भोपाल से दानापुर के लिए चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

ये रहेगा टाइम टेबल


होली स्पेशल ट्रेन संख्या 01705 जबलपुर से दानापुर स्पेशल ट्रेन 19 और 26 मार्च को जबलपुर से 19:45 बजे प्रस्थान कर सिहोरा रोड 20:23 बजे, कटनी 21:20 बजे, मैहर 22:10 बजे, सतना 22:40 बजे अगले दिन प्रयागराज छिवकी 01:55 बजे और 08:45 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 01706 दानापुर से जबलपुर स्पेशल ट्रेन 20 और 27 मार्च 2024 को दानापुर स्टेशन से 11:45 बजे प्रस्थान कर प्रयागराज छिवकी 18:30 बजे, सतना 23:45 बजे, और अगले दिन मैहर 00:23 बजे, कटनी 02:30 बजे, सिहोरा रोड 03:13 बजे और सुबह में 04:15 बजे जबलपुर स्टेशन पहुंचेगी।

 

ट्रेनों में भीड़ से बढ़ी मुश्किल

जबलपुर से पुणे, मुम्बई, पटना और अहमदाबाद, दिल्ली समेत कई बड़े शहरों की ओर जाने वाली ट्रेनों में एक बार फिर लंबी वेटिंग लग गई है। होली के एक सप्ताह पहले से लेकर एक सप्ताह बाद तक की ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। इस वजह से यात्री परेशान हैं, लेकिन रेलवे ने होली स्पेशल के नाम पर कई ट्रेन चलाई है। सबसे ज्यादा स्पेशल ट्रेन मुम्बई, पटना रूट पर चलाई जा रही हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/StfA2b6
via

No comments