lok sabha election 2024: पत्रिका ने बनाया नेताओं का रिपॉर्ट कार्ड, देखें आपके नेता कितने कम बोले - Web India Live

Breaking News

lok sabha election 2024: पत्रिका ने बनाया नेताओं का रिपॉर्ट कार्ड, देखें आपके नेता कितने कम बोले

 

patrika report card- 17वीं लोकसभा समाप्त होने को है। भाजपा और कांग्रेस दोनों दल चुनावी मोड में आ चुके हैं। भाजपा ने प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में 24 पर उम्मीदवार घोषित कर दिए। कांग्रेस मंथन कर रही है। जनता की उम्मीदों को लेकर सदन पहुंचे सांसदों का पत्रिका ने रिपोर्ट कार्ड बनाया तो 5 सांसदों की सक्रियता नजर आई। मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता ने सबसे ज्यादा ६३५ सवाल उठाए। 364 सवाल पूछकर गुना सांसद केपी यादव दूसरे नंबर पर रहे।

सीधी सांसद रहीं रीति पाठक ने 278, उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने 274, खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने 217 सवाल पूछे। कांग्रेस सांसद नकुलनाथ कम बोले। सांसदों की सक्रियता के बीच भाजपा ने सबसे ज्यादा सवाल पूछने वाले सुधीर गुप्ता को दोबारा टिकट दिया, पर दूसरे नंबर पर रहे केपी यादव का गुना से टिकट कटा। मुद्दे उठाने में तीसरे रहे अनिल फिरोजिया का टिकट उज्जैन व सदन की चर्चा में शामिल होने के मामले में तीसरे स्थान पर रहे ढालसिंह बिसेन का टिकट बालाघाट से अटक गया है।

 

मध्यप्रदेश के सांसदों के सवाल और चर्चा में उनकी हिस्सेदारी

 

सांसद सवाल चर्चा

सुधीर गुप्ता, मंदसौर

633 60
केपी सिंह, गुना 364 53
रीति पाठक, सीधी 278 60
अनिल फिरोजिया, उज्जैन 274 27
वीडी शर्मा, खजुराहो 217 16
शंकर लालवानी, इंदौर 213 41
रोडमल नागर, राजगढ़ 209 29
ढालसिंह बिसेन, बालाघाट 189 73
उदयप्रताप सिंह, होशंगाबाद 186 96

 

 

 

गणेश सिंह, सतना 186 90
विवेक शेजवलकर, ग्वालियर 183 48
गजेंद्र पटेल, खरगोन 171 28
राकेश सिंह, जबलपुर 148 24
संध्या राय, भिंड 139 24
ज्ञानेश्वर पाटिल, खंडवा 122 02
जीएस डामोर, रतलाम 117 29
जनार्दन मिश्रा, रीवा 108 39
महेंद्र सिंह सोलंकी 98 08
वीरेंद्र कुमार, टीकमगढ़ 81 41
राजबहादुर सिंह, सागर 67 05
दुर्गादास उईके, बैतूल 57 20
हिमाद्री सिंह, शहडोल 38 06
प्रज्ञा सिंह ठाकुर, भोपाल 36 19
छतरसिंह दरबार, धार 30 13
नकुलनाथ, छिंदवाड़ा 30 01
रमाकांत भार्गव, विदिशा 07 10

 

केपी को छोड़ सभी सांसद सक्रियता में टॉप-10 से बाहर

भाजपा ने जिन 24 सीटों पर टिकट घोषित किए, इनमें केपी यादव को छोड़ ६ सांसदों की सदन में सक्रियता टॉप-१० से बाहर रही। भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर २३वें नंबर तो ग्वालियर सांसद विवेक शेजवलकर ११ नंबर पर रहे। रतलाम सांसद जीएस डामोर १६वें और सागर सांसद राज बहादुर सिंह २०वें और विदिशा सांसद रमाकांत भार्गव २६वें नंबर पर रहे। सबसे ज्यादा केपी यादव ही सक्रिय रहे। वे प्रदेश के सभी सांसदों में दूसरे नंबर पर हैं। सदन में 364 सवाल पूछे, ५३ चर्चा में भी हिस्सेदारी की।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Nq5WUEj
via

No comments