भगवान पर होने लगा गर्मी का असर: शयन से लेकर भोग तक की व्यवस्था में बदलाव - Web India Live

Breaking News

भगवान पर होने लगा गर्मी का असर: शयन से लेकर भोग तक की व्यवस्था में बदलाव

भोपाल. इन दिनों शहर में तेज गर्मी का दौर शुरू हो गया है। पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। ऐसे में शहर के मंदिरों में भी गर्मियों के हिसाब से व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। एक ओर मंदिर के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव होगा, वहीं दूसरी ओर भगवान के गर्भगृह में एसी, कूलर सहित ठंडक के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। मंदिरों में इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। मंदिरों में हर मौसम के हिसाब से भगवान के भोग और विश्राम की व्यवस्था की जाती है।
गर्भगृह में शुरू कर दिया पंखा लगाना
गर्मियों को देखते हुए शहर के लक्ष्मीनारायण बिड़ला मंदिर के समय में एक अप्रेल से बदलाव किया जाएगा। मंदिर के प्रबंधक केके पांडे ने बताया कि एक अप्रेल से मंदिर के पट सुबह 5:30 से दोपहर 11:30 बजे तक और शाम को 4 से 9 बजे तक खुले रहेंगे। अब तक मंदिर के पट सुबह 6 से 12 और शाम को 3:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक खुलते हैं। नए समय के अनुसार मंदिर में दर्शन होंगे। गर्मी बढ़ती देख मंदिर के गर्भगृह में लगा पंखा शुरू कर दिया है। गर्मी में जैसे-जैसे बढ़ोतरी होगी, वैसे-वैसे इन व्यवस्थाओं में इजाफा किया जाएगा। इस दौरान कूलर, पंखे आदि लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही शीतलता देने वाली वस्तुओं के भोग की व्यवस्था भी की जाएगी। इन दिनों लगातार गर्मी का असर बढऩे लगा है। ऐसे में मंदिरों में भी गर्मी के हिसाब से जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही है।
हर मौसम के हिसाब से की जाती है व्यवस्था
मंदिर में हर मौसम के हिसाब से व्यवस्था की जाती है। बांके बिहारी मंदिर के रामनारायण आचार्य का कहना है कि मंदिर में मौसम के हिसाब से व्यवस्था की जाती है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रतिमा में भी प्राण आ जाते हैं। इसलिए हर मौसम के प्रभाव को देखते हुए मंदिर में व्यवस्था की जाती है। हमारे मंदिर में नियम अनुसार व्यवस्था होती है। अभी गर्मी को देखते हुए हाथ से पंखा किया जा रहा है और सादा भोग लगाया जा रहा है। ङ्क्षहदू नववर्ष के बाद जब गर्मी में और बढ़ोतरी होगी तो पंखा, कूलर की व्यवस्था की जाएगी, इसी प्रकार अक्षय तृतीया से भगवान को सत्तू, आम पना, नींबू पानी सहित शीतल वस्तुओं के भोग की शुरुआत होगी।
इन मंदिरों में भी गर्मियों में विशेष इंतजाम
शहर के टीन शेड स्थित वैष्णोधाम आदर्श नवदुर्गा मंदिर में एसी लगाया गया है। मंदिर के व्यवस्थापक पं. चंद्रशेखर तिवारी का कहना है कि गर्मी अधिक होने पर इसे शुरू करते हैं। इसी प्रकार आने वाले दिनों में भोग में भी बदलाव किया जाएगा। इसी प्रकार बड़वाले महादेव मंदिर, श्रीजी मंदिर लखेरापुरा सहित अन्य मंदिरों में भी गर्मियों को देखते हुए विशेष इंतजाम होंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/EcIdD6G
via

No comments