Congress Candidate list: कांग्रेस की चौथी लिस्ट जारी, एमपी में 12 नामों का ऐलान - Web India Live

Breaking News

Congress Candidate list: कांग्रेस की चौथी लिस्ट जारी, एमपी में 12 नामों का ऐलान

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस पार्टी ने शनिवार देर रात को अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में मध्य प्रदेश के 12 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान भी किया गया है। खासतौर पर राजगढ़ से मौजूदा राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह को टिकट दिया गया है तो वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया को रतलाम सीट से उतारा है। चौथी लिस्ट के साथ मध्य प्रदेश में अब तक 29 में से 22 सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवार उतार दिए हैं। फिलहाल, अब गुना, विदिशा समेत प्रदेश की शेष 6 सीटों पर भी उम्मीदवारों का ऐलान जल्द किया जाएगा।


एमपी में किस सीट पर किसे सौंपी जिम्मेदारी

- सागर: गुड्डू राजा बुंदेला
- रीवा: नीलम मिश्रा
- शहडोल: फुन्देलाल मार्को
- जबलपुर: दिनेश यादव
- बालाघाट: सम्राट सारस्वत
- होशंगाबाद: संजय शर्मा
- भोपाल: अरुण श्रीवास्तव
- राजगढ़: दिग्विजय सिंह
- उज्जैन: महेश परमार
- मंदसौर: दिलीप सिंह गुर्जर
- रतलाम: कांतिलाल भूरिया
- इंदौर: अक्षय कांति बम

 

यह भी पढ़ें- कांग्रेस को फिर बड़ा झटका, पूर्व विधायक और प्रदेश प्रवक्ता समेत कई कांग्रेसी भाजपा में शामिल, VIDEO


राजगढ़ से दिग्विजय सिंह मैदान में

कांग्रेस पार्टी ने अपनी चौथी लिस्ट के जरिए राजगढ़ से दिग्विजय सिंह को उम्मीदवारी सौंपी है। ये उनकी परंपरागत सीट है। दिग्विजय सिंह 2 बार राजगढ़ से लोकसभा सांसद रहे हैं। राजगढ़ से दिग्विजय सिंह 1984 और 1991 में लोकसभा सांसद चुने जा चुके हैं। साल 1993 में दिग्विजय सिंह जब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तो 1994 में इस सीट पर उपचुनाव हुआ और दिग्विजय के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह यहां से सांसद चुने गए थे।


हालांकि, बाद में लक्ष्मण सिंह भाजपा में शामिल हो गए और 2004 का लोकसभा चुनाव जीता, लेकिन 2009 के लोकसभा चुनाव में उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी नारायण सिंह से हार का मुंह देखना पड़ा। नारायण सिंह को दिग्विजय सिंह का करीबी माना जाता है। साल 2014 और 2019 में बीजेपी के रोडमल नागर ने यहां से लगातार दो बार जीत दर्ज की और इस बार भी बीजेपी ने उन्हें उम्मीदवार घोषित किया है। दिग्विजय सिंह का नाम घोषित होने के बाद राजगढ़ सीट पर मुकाबला रोचक मोड़ पर आ गया है।

 

यह भी पढ़ें- Mahakal Holi : दुनिया में सबसे पहले महाकाल मनाते हैं होली, जानें क्या है इसका कारण

यहां देखें कांग्रेस की लिस्ट में एमपी के नाम

Congress Candidate list

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/TCMwtle
via

No comments