किसानों से बिजली बिल की वसूली रोकें, सप्लाई के रोस्टर में हो बदलाव - Web India Live

Breaking News

किसानों से बिजली बिल की वसूली रोकें, सप्लाई के रोस्टर में हो बदलाव

भोपाल/ अतिवृष्टि की वजह से चौपट हुई फसल का मुआवजा नहीं मिलने से किसान आर्थिक रूप से परेशान हैं। ऐसे में बिजली बिल की वसूली करना अमानवीयता है। बिजली बिल की वसूली पर रोक लगाई जाए साथ ही 15-15 घंटे के रोस्टर में परिवर्तन कर पुरानी व्यवस्था चालू की जाए। जिसके अंतर्गत 8 घंटे दिन और रात में 4 घंटे बिजली दी जाए। विधायक रामेश्वर शर्मा ने किसानों के साथ हुई बैठक के बाद यह मांग की है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से भी इस संबंध में बात की है। किसान बुधवार को हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा से मिलने पहुंचे। विधायक ने बताया कि किसानों की शिकायत पर कलेक्टर भोपाल को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि कर्ज माफी से डिफॉल्टर हुए किसानों को खाद बीज सोसायटी से ही उपलब्ध कराया जाए, साथ ही किसानों को आवश्यकता अनुसार और भी खाद बीज की जरूरत हो तो उसे भी सोसायटी में ही उचित मूल्य पर उपलब्ध कराया जाए एवं खाद बीज की कलाबाजारी पर रोक लगायी जाये।

विधायक किसान विरोधी नीतियों, कर्जमाफी, बिजली रोस्टर परिवर्तन, खाद बीज से जुड़ी समस्याओं के निवारण के संबंध में प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह से मिलेंगे।

विधायक शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार की नीतियों की वजह से प्रदेश के किसानों के सामने जीवन मरण की स्थिति उत्पन्न हो गयी है । विधायक शर्मा ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के किसानों के साथ 2 लाख की कर्ज माफी का तो झूठ बोला ही साथ ही बिजली विभाग के माध्यम से किसानों से चौथ वसूली करने का अधिकार भी दे दिया है।

विधायक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार की किसान विरोधी नीतियों, कर्जमाफी, बिजली रोस्टर परिवर्तन, खाद बीज से जुड़ी समस्याओं के निवारण के संबंध में जल्द ही प्रभारी मंत्री भोपाल श्री गोविंद सिंह, कलेक्टर भोपाल एवं बिजली विभाग के अधिकारियों से भेंट कर किसान बंधुओ की मांग रखेंगे ।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2pYg3pb
via

No comments