POLITICS- लोकसभा चुनाव 2024 में भी खेल बिगाड़ेंगी आदिवासियों की पार्टी, यह है गणित
madhya pradesh lok sabha election 2024- विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर कांग्रेस का खेल बिगाडऩे वाली गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने शहडोल, मंडला समेत 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) की नजर धार, खरगोन समेत एसटी के लिए आरक्षित आदिवासी सीटों पर है। इसी तरह क्रांति जनशक्ति पार्टी भी बालाघाट, शहडोल, छिंदवाड़ा सीटों पर सक्रिय है। उधर, भारत आदिवासी पार्टी (बाप) रतलाम, आलीराजपुर व बड़वानी में ताकत दिखा रही है।
अलावा गुट: जयस में तीन गुट प्रभावी हैं। डॉ. हीराआल अलावा गुट ने कांग्रेस से धार, खरगोन सीट मांगी है। यह गुट धार से महेंद्र कन्नोज, खरगोन से पोरलाल खरते को लड़ाना चाहता है।
दूसरे गुट का यह दावा: जयस के दूसरे गुट में लोकेश मुजाल्दा व विक्रम अच्छालिया सक्रिय हैं जो एसटी के लिए आरक्षित शहडोल, मंडला, रतलाम, धार, खरगोन व बैतूल सीट पर प्रत्याशी उतारने की बात कह रहे हैं।
गोंगपा यहां लड़ेगी: पार्टी से मिली जानकारी के अनुसार सीधी, शहडोल, मंडला, सागर, दमोह, जबलपुर, बालाघाट, छिदंवाड़ा, होशंगाबाद, देवास, बैतूल में चुनाव लडऩे का निर्णय लिया है।
18 विस सीटों पर जयस को 98 हजार वोट
आलीराजपुर, थांदला, सरदारपुर, पेटलावद, टिमरनी, मांधाता, भीकनगांव, बड़वाह, भगवानपुरा, झाबुआ, जोबट, नेपानगर, महू, रतलाम ग्रामीण, महेश्वर, बैतूल, राजपुर व पानसेमल जैसी 18 विधानसभा सीटों पर जयस समर्थित प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। 98,288 वोट झटके थे। विश्लेषकों की मानें तो इन दलों में शामिल कई नेता पूर्व में कांग्रेस से जुड़ाव वाले रहे हैं, जो अब नए संगठनों के नाम के साथ हैं। विधानसभा चुनाव में बाप को छोड़कर बाकी संगठनों ने जीत तो हासिल नहीं की, लेकिन कई सीटों पर कांग्रेस का खेल जरुर बिगाड़ा है। गोंगपा ने मंडला, शहडोल, बालाघाट, छिंदवाड़ा, बैतूल, सीधी, सतना, दमोह समेत 1 अन्य लोकसभा क्षेत्र में आने वाली 75 से ज्यादा विधानसभा सीटों पर 2023 का विधानसभा चुनाव लड़ा था। एक भी सीट नहीं मिली, लेकिन 392120 से ज्यादा वोट मिले। कई सीटों पर इसका फायदा भाजपा को हुआ था और कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा।
क्या कहते हैं इन पार्टियों के नेता
उम्मीदवारों के चयन के लिए 8 मार्च को जबलपुर में बैठक होगी। हम जीतने के लिए लड़ेंगे।
-अमान सिंह पोर्ते, अध्यक्ष, गोंगपा मप्र
धार, खरगोन के लिए प्रभावी उम्मीदवार हैं, इसलिए सीटें मांगी हैं। यदि नहीं भी मिलती हैं तो कांग्रेस का समर्थन करेंगे।
-डॉ. हीरालाल अलावा विधायक एवं जयस गुट
आदिवासी समुदाय के प्रभाव वाली सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। संगठनों से बातचीत जारी है। निर्दलियों का सहयोग लेंगे।
-इंजी. लोकेश मुजाल्दा राष्ट्रीय अध्यक्ष, जयस
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/sRNBpX3
via
No comments