नोएडा हादसा: बुजुर्ग चाचा मलबे में खोज रहा भतीजे का परिवार , पति की शिनाख्त में बच्चों के साथ भटक रही महिला - Web India Live

Breaking News

नोएडा हादसा: बुजुर्ग चाचा मलबे में खोज रहा भतीजे का परिवार , पति की शिनाख्त में बच्चों के साथ भटक रही महिला


नोएडा । शाहबेरी गांव में दो इमारतें गिरने के कारण अब तक 9 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। जबकि कई लोगों के अभी भी मलवे में दबे होने की आशंका है। हादसा के बाद एक परिवार लगातार अपने परिवार को खोज रहा है। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे बुजुर्ग आनंद त्रिवेदी अपने भतीजे की खोज में सुबह से लगातार खेज रहे हैं लेकिन अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
सुबह से अपनों की तलाश में जुटे: आनंद त्रिवेदी ने बताया कि मैं हादसे की जानकारी मिलते ही मैनपुरी से नोएडा पहुंचा। उन्होंने बताया कि मेरा भतीजा शिवकुमार अपने परिवार के साथ यहां चौथी मंजिल पर रहता था। उसकी एक साल की बेटी भी थी। कल रात करीब 9 बजे ही उन लोगों से उनकी फोन पर बात हुई थी लेकिन उसके बाद से लगातार फोन स्विच ऑफ जा रहा था। मीडिया में खबर देखने के बाद रुक नहीं पाया। यहां पहुंचकर देखा तो सबकुछ खत्म हो चुका था। कल तक जिस घर में बच्ची की किलकारियां गूंजती थी आज वहा सन्नटा छाया हुआ है। वृद्ध चाचा फूट-फूट कर रो-रो कर सभी दोषियों को फांसी देने की मांग कर रहा है।
बच्चों के साथ पति की तलाश कर रही है महिला: वहीं, हादसे के बाद पश्चिम बंगाल की एक महिला अपने पति को ढूंढते हुए यहां पहुंची है। उसका पति रंजीत यहां मजदूरी करता था। महिला अपने पति की शिनाख्त के अपने बच्चों के लिए भटक रही है औऱ उसका रो-रोकर बुरा हाल है लेकिन अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।

No comments