राहुल गांधी का संदेश लेकर पुणे पहुंचें दिग्विजय सिंह, दादा वासवानी को दी श्रद्घांजलि
दिल्ली/भोपाल । कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का संदेश लेकर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजयसिंह सोमवार को पुणे स्थित साधु वासवानी मिशन पहुंचे।
यहां उन्होंने हालही में ब्रह्मलीन हुए महान दार्शनिक संत दादा जेपी वासवानी को श्रद्घासुमन अर्पित किए। मिशन से जुड़े मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य नरेश ज्ञानचंदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिग्विजयसिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का शोक संदेश मिशन के सेवादारों को सौंपा। राहुल गांधी ने भी दादा वासवानी के देहावसान पर गहरा शोक प्रकट किया है।
पुणे प्रवास के बाद श्री सिंह ने ट्विट किया था कि आज में पुणे में हूं। दादा वासवानी को श्रद्घांजलि देने मिशन गया था। राहुल गांधीजी का संदेश भी दिया। वे एक बहुत ही सम्मानित संत थे।
अपनी खबरों के लिए मेल करें - webindialive01@gmail.com
अपनी खबरों के लिए मेल करें - webindialive01@gmail.com



No comments