ब्रिटेन पुलिस आतंकियों, अपराधियों और ड्रग्स डीलर्स की जासूसी के लिए बच्चों का कर रही इस्तेमाल - Web India Live

Breaking News

ब्रिटेन पुलिस आतंकियों, अपराधियों और ड्रग्स डीलर्स की जासूसी के लिए बच्चों का कर रही इस्तेमाल


संसद में पेश रिपोर्ट से हुआ खुलासा, रिपोर्ट में यह नहीं बताया कि जसूसी में कितने नाबालिगों को लगाया

लंदन।  ब्रिटेन की पुलिस और खुफिया एजेंसियां बच्चों को जासूस बना रही हैं। इसके जरिए वे आतंकियों, अपराधियों के गिराेह और ड्रग्स के कारोबारियों के नेटवर्क को खत्म चाहती है।ब्रिटेन की संसदीय समिति की रिपोर्ट में शुक्रवार को यह खुलासा हुआ। इसमें कहा गया कि जासूसी में लगाए गए बच्चों में से कई की उम्र 16 साल से भी कम है। हालांकि, यह नहीं बताया गया कि इनमें नाबालिग कितने हैं। 

पिछले हफ्ते ही सरकारी अधिकारियों ने संसद में एक प्रस्ताव रखा था, जिसमें जासूसी करने वाले 18 साल से कम उम्र के बच्चों की मिशन अवधि एक महीने से बढ़ाकर चार महीने करने की मांग की गई थी। इसी के जवाब में यह रिपोर्ट लंदन के हाउस अॉफ में पेश की गई। 


No comments