1 सितंबर से खत्म हो जाएगा रेलवे का मुफ्त दुर्घटना बीमा, हादसे में यात्री की मृत्यु पर मिलते थे 10 लाख रु. - Web India Live

Breaking News

1 सितंबर से खत्म हो जाएगा रेलवे का मुफ्त दुर्घटना बीमा, हादसे में यात्री की मृत्यु पर मिलते थे 10 लाख रु.


आईआरसीटीसी ने दिसंबर 2017 से मुफ्त बीमा की योजना शुरू की थी
दिल्ली। रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग सिस्टम में यात्रियों को मुफ्त दुर्घटना बीमा देने की योजना बंद करने का फैसला लिया है। शनिवार को रेलवे बोर्ड के एक अफसर ने बताया कि इसे एक सितंबर से लागू किया जाएगा। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या ऐप से टिकट बुक करते वक्त यात्रियों को बीमा के लिए विकल्प दिया जाएगा। वे इच्छानुसार इसे लेने या नहीं लेने का चुनाव कर सकते हैं। दुर्घटना बीमा के लिए आगे कितना शुल्क वसूला जाएगा, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए आईआरसीटीसी ने दिसंबर 2017 से यात्रियों को मुफ्त बीमा देना शुरू किया था। रेलवे ने इससे पहले डेबिट कार्ड से भुगतान पर बुकिंग चार्ज भी माफ कर दिया था।
दुर्घटना में मौत पर मिलते हैं 10 लाख रु. : आईआरसीटीसी बीमा के तहत सफर के दौरान दुर्घटना में किसी यात्री की मौत होने पर 10 लाख रुपए देने का प्रावधान है। वहीं, दुर्घटना में अपाहिज होने पर 7.5 लाख, घायल होने पर दो लाख और शव के परिवहन के लिए 10 हजार रुपए दिए जाते हैं।

No comments