आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक मप्र में बेच रहे हैं टिकट.. आप के जिला संयोजक धीरज का आरोप: उनसे टिकट के बदले मांग गए 1 लाख नगद, 4 लाख का सिक्युरिटी डिपॉजिट भी मांगा
पूरी खबर खुद धीरज की जुबानी...
मेरा नाम धीरज गोस्वामी जिला संयोजक (भोपाल ग्रामीण)
है। मैं आम आदमी पार्टी में पिछले 3 सालों से काम कर रहा हूँ।
पार्टी में मैंने हुजूर विधानसभा से दावेदारी की थी। मुझे 9 अगस्त को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया, इंटरव्यू के दौरान मुझसे चुनाव के टिकट के बदले में 1 लाख रूपये की मांग की गई। मैं हैरान रह गया और थोड़ी देर तक तो यकीन ही नहीं कर पाया कि यह लोग सच में मुझसे पैसे मांग रहे हैं। मैं वहां से यह कहकर चला गया की आप किसी को भी टिकट दे दो लेकिन मैं टिकट के बदले पैसे नहीं दूंगा।
मुझे पहले भी कई बार लोगों ने ऐसा कहा था कि आलोक अग्रवाल अपने ख़ास लोगों को छोड़ कर सभी से पैसे लेकर टिकट बेच रहे हैं पर तब मैंने लोगों का यकीन नहीं किया था। लेकिन जब 9 अगस्त को मुझसे पैसे मांगे गए तब मुझे यकीन हो गया कि टिकट बेचे जा रहे हैं। मैंने इस पार्टी को इसलिए ज्वाइन किया था क्योंकि यह भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ी हुई थी। लेकिन यहाँ तो प्रदेश के संयोजक खुद भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। इसलिए मैंने तय किया कि ऐसे व्यक्ति का भ्रष्टाचारी चेहरा सबके सामने बेनकाब करूंगा।
मैं मीडिया के माध्यम से चुनौती देता हूँ कि अगर हिम्मत है तो आलोक अग्रवाल पिछले 4 महीने के बैंक खातों को पब्लिक करें तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
#अरविंद केजरीवाल
#अरविंद केजरीवाल
अपनी खबरों के लिए मेल करें - webindialive01@gmail.com


No comments