श्रावण मास के पावन पर्व पर 1 माह का शिव अभिषेक का समापन] यजमानो का हुआ सम्मान - Web India Live

Breaking News

श्रावण मास के पावन पर्व पर 1 माह का शिव अभिषेक का समापन] यजमानो का हुआ सम्मान


संत हिरदाराम नगर। सैनिक कालोनी नुक्कड वाली मंदिर प्रागंण में श्रावण मास के पावन पर्व पर 1 माह का शिव अभिषेक का समापन किया गया कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व जिला पंचायत के सदस्य विष्णु विश्वकर्मा ने कहा बडे धूमधाम से  भगवान शिव का अभिषेक का समापन हर्ष उल्लास के साथ किया गया पूजन में बैठने वाले सभी यजमानों का उपहार देकर सम्मानित किया गया एवं आए हुए श्रद्धालु लोगो का शाल श्रीफल से स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से भगवानदास सबनानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम बसंल, मुख्य रुप से उपस्थित हुए। पं रवि पटेरिया ने बताया कि भगवान शिव का ढोल ढमाको एवं आतिशबाजी के साथ नगर भ्रमण करा के सभी आचार्य ब्राहम्णो की विदाई की गयी। कार्यक्रम में सम्मिलित हुए बजरंग सेना समिति के राज बिजोरिया, अजीत आहूजा, कार्तिक देवानी, राजेश केवलानी, लकी पूरवीया, वासु काका, तिलक सिंह गुर्जर, भूपेन्द्र सिंह गुर्जर, मेजर एच.आर चैधरी, सुनीता दुबे, दीपाली दुबे, प्रभा खरे, चंदा लोधी, शिवा, संतोष उपस्थित थे।

No comments