सिमरन को बनाए जीवन का आधार: संत बलवान सिंह, निरंकारी मंडल भवन में हुआ सत्संग
संत हिरदाराम नगर। अम्बाला के विदवान महापुरुष बलवान सिंह सोमवार को राजधानी पधारे। यहां सतगुरु माता सुदीक्षा सविन्दर हरदेव सिंह महाराज के आशीर्वाद से सत्संग भवन बैरागढ़, भोपाल व मण्डीदीप में सत्प्रसंग-प्रवचन कार्यक्रम हुआ। सत्संग कार्यक्रम की शुरुआत आध्यात्मिक भजनों द्वारा की गयी। जिन्होंने अपने वचनो में कहा कि सिमरण को जीवन का आधार बनाए क्योंकि सिमरण के द्वारा ही इस प्रभु परमात्मा को याद किया जाता हैं और जब इस प्रभु परमात्मा को याद किया जाता है तब भगत और भगवान दोनों के बीच का अंतर खत्म हो जाता है और जितने भी दुःख, तकलीफ, परेशानियां होती है वह अपने आप खत्म हो जाती है क्योंकि हमारे अंग संग यह प्रभु परमात्मा हर वक्त रहता है। इसके साथ साथ आपने कहा कि आज जहां रक्षा का सूत्र बहने अपने भाई को बांधती है वहीं सतगुरु से यही प्रार्थना की जा रही है कि इस संसार में हर मानव मात्र की रक्षा करना ओर यह ईश्वर उन भक्तो की ही रक्षा करता है जो इन पर हमेशा अटल विश्वास रखते हुए सच के संदेश को और इस सच के हर इंसान को जोडता है वास्तव में इंसान का जन्म ही अच्छे कर्मो के लिए हुआ है लेकिन आज ज्ञान की कमी के कारण इंसान की भटकन बढती जा रही है वही सत्संग का सहारा लेकर इस भटकन को दूर की जा रही है और मानव को प्यार, प्रीत, नम्रता, भाईचारे वाला संदेश की प्रेरणा दी जा रही है कि हे इंसान 84 लाख योनियां भटकने के बाद तुम्हे यह मानव चोला मिला है। अगर इस जन्म में तु वो कर्म मानवीय कर्म नहीं करेगा तो फिर निश्चित रुप से यह 84 लाख योनियां फिर भटकनी पडेगी। इसलिए सत्संग के माध्यम से सिखलाया जाता है कि हम मानव, मानव से प्यार करें, वैर, विरोध की नफरत को दूर करके हर किसी का भला सोचे।
महात्माओं के साथ प्रचार यात्रा में शामिल उत्तरप्रदेश बाॅंदा से पधारे विदवान प्रचारक संत डाॅ. सुरेश सिंह भठीजा जी ने भी अपने प्रवचनो में कहा कि हम जितना प्रभु परमात्मा से प्यार करेगे वो हमारी हर मनोकामना को पूरी करेगे। आपने यह उदाहरण देकर समझाया कि जिस प्रकार भगवान कृष्ण की उंगली कटी थी और द्रोपती ने साडी का पल्लू फाडकर उस उंगली पर बांधा था तो भगवान श्री कृष्ण ने कहा कि बहन अगर इसका ऋण अवश्य चुकाउंगा ओर सभी को मालूम है कि जब महाभारत ने द्रोपदी की लाज भी भगवान श्री कृष्ण ने बचाई थी तो यह प्रभु परमात्मा हमारी हर वक्त, हर घडी रक्षा करता है। हम इस प्रभु परमात्मा का हर वकत सिमरण करते हुए याद करें एवं कभी गलत रास्ते को न अपनाए।
आए हुए प्रचारक संतो का तहे दिल से आभार जोनल इंचार्ज अशोक जुनेजा जी, संयोजक महेश वीधानी जी, मुखी महात्मा प्रवीण पाटील जी आदि द्वारा किया गया।
सत्संग की सुंदर व्यवस्था क्षेत्रीय संचालक अखिलेश यादव एवं सेवादल के भाई बहनो द्वारा की गयी।


No comments