संस्था मातृभूमि ने साईं विकलांग आश्रम में मनाई रक्षाबंधन - Web India Live

Breaking News

संस्था मातृभूमि ने साईं विकलांग आश्रम में मनाई रक्षाबंधन




संत हिरदाराम नगर। संस्था मातृभूमि द्वारा भाई-बहन के अटूट बंधन का पर्व रक्षाबंधन साईं विकलांग आश्रम में मुकबधीर व दिव्यांग छात्राओं के बीच मनाया। संस्था के अध्यक्ष राहुल राजपूत के नेतृत्व में सभी युवाओं ने छात्राओं से राखी बंदाकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया और उन्हें वचन दिया कि वह अपने आपको अकेला न समझे हम सभी आपके साथ हैं राजपूत ने कहा इस त्यौहार की महत्व जब है जब हम हमारे समाज में जो गरीब है दुखी है उनके बीच में यह पर्व मनाया तो हमारे पर्व की सार्थकता होगी। इस अवसर पर उमेश नगर, नरेंद्र बिष्ट ,वृंदावन गर्ग, राहुल अबोले, जितेंद्र राठौर, संजय इनवती, हरीश लोहनी, अनिल अहिरवार,  हेतराम आदि मौजूद थे|

No comments