वन ट्री हिल्स हनुमान मंदिर में श्रावण मास में रामचरित मानस का परायण संपन्न
- श्रद्धालुओं ने हवन में आहूतियां डालकर की शहर की खुशहाली की कामना
संत हिरदाराम नगर। बजरंगबली व्यायाम शाला स्थित हनुमान मंदिर में श्रावणमास में रामचरित मानस का मास परायण का आयोजन रखा गया था, जिसका सोमवार को विधिवत पूजा अर्चना के साथ समापन किया गया। पूजन कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए समिति अध्यक्ष लोकूमल आसवानी ने बताया कि मंदिर प्रांगण में सुबह सबसे पहले पूजा-अर्चना और हवन कार्यक्रम हुअा, जिसमें समाजसेवी हीरो ज्ञानचंदानी, थावर वरलानी, डॉ. दिलीप चोटरानी, पं. जय वाजपेयी, पं. अशोक शर्मा, हरीश चेलानी, बजरंगबली व्यायाम शाला के कोच प्रमोद कार्तिक, जानकीलाल भारानी, सुरेश ममतानी, नितिन दादलानी, पुरूषोत्तम सहित बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने आहूतियां डाली। अंत में आरती एवं प्रसाद वितरण हुआ। इस मौके पर सभी श्रद्धालुओं ने शहर की खुशहाली-सुखशांति की कामना की।

No comments