इमरान का शपथ ग्रहण: सिद्धू ने पाक आर्मी चीफ से गले मिलकर दी बधाई, पीओके के नेता के पास बैठे; - Web India Live

Breaking News

इमरान का शपथ ग्रहण: सिद्धू ने पाक आर्मी चीफ से गले मिलकर दी बधाई, पीओके के नेता के पास बैठे;

भाजपा ने उठाए सवाल भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा- देश से माफी  मांगे सिद्धू
- बाजवा और सिद्धू एक-दूसरे का हाथ थामे बातचीत करते रहे
दिल्ली। इमरान खान ने शनिवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। पंजाब सरकार में मंत्री और कांग्रेस विधायक नवजोत सिंह सिद्धू इमरान के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे। समारोह से पहले नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा से गले मिले। उनके इस अंदाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा- सिद्धू और कांग्रेस को देश से माफी मांगना चाहिए। कांग्रेस को यह भी बताना चाहिए कि सिद्धू ने पाकिस्तान जाने के लिए पार्टी की मंजूरी ली थी या नहीं?
पीओके के राष्ट्रपति के बगल में बैठे सिद्धू : सिद्धू शपथ ग्रहण समारोह में पहली कतार में बैठे थे। उनके पास पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के राष्ट्रपति (सदर) मसूद खान बैठे थे। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को भारत मान्यता नहीं देता।

मसूद खान के साथ सिद्धू के बैठने को लेकर पूछे गए सवाल पर जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने कहा, "वे जिम्मेदार व्यक्ति और मंत्री हैं। सिर्फ वे ही इसका जवाब दे सकते हैं, लेकिन उन्हें इससे बचना चाहिए था।" 

इमरान खान ने पाकिस्तान के 18वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली, पहले दिन से कर्ज की दरकार
इमरान खान ने शनिवार को पाकिस्तान के 18वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली।इमरान खान ने शनिवार को पाकिस्तान के 18वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली।

No comments