कोर्ट ने बच्चियों से रेप करने वाले दरिंदों को सुनायी फांसी की सजा - Web India Live

Breaking News

कोर्ट ने बच्चियों से रेप करने वाले दरिंदों को सुनायी फांसी की सजा


ग्वालियर/कटनी। कटनी में 5 साल और ग्वालियर में 6 साल की बच्ची से रेप करने वाले दरिंदों को अदालत ने फांसी की सजा सुनायी है। ग्वालियर में रेप के बाद बच्ची की हत्या कर दी गयी थी। दोनों ही मामलों में अदालत ने रिकॉर्ड समय में सुनवाई पूरी कर फैसला सुनाया।
कटनी में रेप की ये वारदात 7 जुलाई को हुई। अदालत में चालान पेश होने के एक सप्ताह के भीतर अतिरिक्त जिला न्यायाधीश माधुरी राज लाल की अदालत ने सुनवाई पूरी कर फैसला सुनाया। अदालत ने आॅटो चालक राजकुमार कोल को बच्ची से रेप का दोषी पाया। राजकुमार कोल का आॅटो बच्ची को रोज स्कूल से लाने-ले जाने के लिए लगाया गया था। लेकिन कोल ने 5 जुलाई को स्कूल से लौटते वक्त बच्ची के साथ इस वारदात को अंजाम दिया।
ग्वालियर में 6 साल की बच्ची के दुष्कर्म और हत्याकांड के दोषी जितेन्द्र कुशवाह को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने फांसी की सजा सुनायी है। अदालत ने इसे रेयरेस्ट आॅफ रेयर माना। बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के इस केस में रिकॉर्ड 36 दिन में अदालत ने फैसला सुनाया है।
ग्वालियर में 21 जून को 6 साल की बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या कर दी गयी थी। बच्ची अपने माता-पिता के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने भिंड से आयी थी। समारोह एक सामुदायिक केंद्र में था। वहां बर्फ के गोले का ठेला लगाने वाले जितेन्द्र कुशवाह ने बच्ची को बहला-फुसलकार अगवा किया और फिर दुष्कर्म किया। इस अपराध के बारे में किसी को पता ना चले इसलिए जितेन्द्र ने बच्ची की हत्या कर दी। फिर  उसका चेहरा और सिर पत्थर से बुरी तरह कुचल दिए।
बच्ची की लाश कैंसर पहाड़िया पर पड़ी मिली थी। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। उसमें जितेन्द्र कुशवाह, उस बच्ची को बुलाता हुआ दिखा. रहा है। पुलिस ने तत्काल उसकी पहचान कर ली और फॉरेंसिक जांच में भी रेप की पुष्टि हो गयी। 

No comments