अटलजी के निधन पर बोले शाहरुख खान, आपका मुस्कराता चेहरा हमेशा मिस करेंगे बापजी! - Web India Live

Breaking News

अटलजी के निधन पर बोले शाहरुख खान, आपका मुस्कराता चेहरा हमेशा मिस करेंगे बापजी!


बॉलीवुड डेस्कण् भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का शुक्रवार को निधन हो गया। अटलजी ने शाम 5 बजकर 5 मिनट पर आखिरी सांस ली। उनके निधन से हर कोई दुखी है। शाहरुख खान ने भी अटल जी को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद किया है। शाहरुख ने 16 अगस्त की रात अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट लिखी है और साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया है।


अटलजी को बापजी कहते थे शाहरुख: SRK ने लिखा, 'जब मैं बड़ा हो रहा था तो मेरे पिताजी दिल्ली में मुझे वाजपेयीजी की स्पीच सुनवाने ले जाया करते थे। वक्त आगे बढ़ता गया और मुझे उनसे मिलने के कई मौके मिले। हम अक्सर कविताओं, फिल्म्स, पॉलिटिक्स पर चर्चा करते थे। मुझे उनकी कई कविताओं को ऑन स्क्रीन पढ़ने का मौका भी मिला। हमारे घर में उन्हें बापजी कहकर संबोधित किया जाता था।
-आज देश ने पिता तुल्य इंसान और महान नेता खोया है। निजी तौर पर मैंने बचपन की यादों का एक बेहतरीन हिस्सा खो दिया। मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं कि जो मेरे जीवन पर उनका प्रभाव रहा। उनकी आत्मा को शांति मिले,मैं उनके परिवार और दोस्तों के साथ अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। हम आपका हंसता-मुस्कराता चेहरा हमेशा मिस करेंगे बापजी!'
प्रियंका,ऋतिक और रजनीकांत ने भी किए ट्वीट:




No comments