विधायक रामेश्वर ने रवाना किए भागवत कथा के प्रचार रथ
भोपाल। आचार्य मृदुल कृष्ण महाराज के श्रीमुख से संत हिरदाराम नगर बैरागढ़ भोपाल में 2 से 8 अक्टूबर तक होने वाली श्रीमद भागवत कथा के प्रचार प्रसार की दृष्टि से विधायक हुज़ूर एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कर्मश्री के संस्थापक रामेश्वर शर्मा ने भगवा झंडी दिखाकर प्रचार रथ रवाना किए। संत हिरदाराम नगर कथा स्थल से रवाना किए गए यह रथ भोपाल शहर के प्रमुख स्थानों सहित ग्रामीण क्षेत्र में श्रीमद भागवत कथा का आमंत्रण नागरिक बंधुओ को देंगे। इन प्रचार रथों से भागवत कथा प्रचार संबंधी पत्रक आदि का वितरण किया जाएगा।
विशाल कलश यात्रा के साथ 2 को भागवत पाठ का शुभारंभ
विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया कि संत हिरदाराम नगर में आचार्य श्री मृदुल कृष्ण जी महाराज के श्रीमुख से होने वाली श्रीमद भागवत कथा से पूर्व 2 अक्टूबर को ही दोपहर 1 बजे विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी । झुलेलाल विसर्जन घाट से प्रारंभ होकर यह कलश यात्रा कथा स्थल पहुँचेगी । कलश यात्रा के उपरांत दोपहर 2 बजे से श्रीमद भागवत कथा पाठ का शुभारंभ किया जाएगा ।
1 अक्टूबर की शाम को राजधानी पधारेंगे आचार्य श्री मृदुल कृष्ण
भोपाल को गोपाल की नगरी बनाने विश्व विख्यात सुप्रशिद्ध श्रीमद भागवत कथा वाचक आचार्य गोश्वामी श्री मृदुल कृष्ण जी महाराज 1 अक्टूबर की शाम भोपाल पधारेंगे। विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया कि आचार्य श्री मृदुल कृष्ण जी 7:00 बजे एयरइंडिया के हवाई जहाज से राजाभोज विमानतल पहुँचेंगे। विधायक शर्मा ने बताया कि आचार्य श्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उनकी अगवानी करने पहुंचेंगे।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष चंदू भैया, युवा नेता राहुल राजपूत, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमोद राजपूत, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा नर्मदा यादव, नरेश वासवानी, सूरज यादव, बबलू चावला, महेश खटवानी , प्रदीप पाटीदार, मनोहर मीना, राज शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे ।


No comments