83 लाख से संत नगर में बनेगा शहीद हेमु कालानी स्टेडियम - Web India Live

Breaking News

83 लाख से संत नगर में बनेगा शहीद हेमु कालानी स्टेडियम


संत हिरदाराम नगर। शनिवार को बैरागढ़ के दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में विधायक शर्मा द्वारा 83 लाख की राशि से शहीद हेमु कालानी खेल स्टेडिम के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। विधायक शर्मा ने कहा कि संत हिरदाराम नगर सहित सम्पूर्ण हुजूर क्षेत्र में इसी तरह विकास के कार्य होते रहेंगे।
शौर्य दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि हमारे देश का सैनिक हड्डियां गला देने वाली सर्दी में देश की सीमा पर खड़े रहकर देश की सुरक्षा करता है देश के प्रति कुछ कर गुजरने का जज्बा देश की एकता और अखंडता को अक्षुण रखने का उसका संकल्प उसे प्रतिदिन नयी ऊर्जा देता है। 

इस अवसर पर विशेष रूप से जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा , भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील वासवानी, दीपा वासवानी, थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान , जिला उपाध्यक्ष राम बंसल,मंडल अध्यक्ष चंदू भैया , जिला खेल अधिकारी जोंस चाको , किशन अच्छानी , थोक वस्त्र संघ के अध्यक्ष कन्नू भैया, महेश खटवानी,सूरज यादव , बबलू चावला, सुनील जाट सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे ।

No comments