शौर्य दिवस पर विधायक रामेश्वर ने किया संत नगर की प्रतिभाओ का सम्मान - Web India Live

Breaking News

शौर्य दिवस पर विधायक रामेश्वर ने किया संत नगर की प्रतिभाओ का सम्मान


संत हिरदाराम नगर। हिंदुस्तान का युवा विद्यार्थी कल का नही आज का हिंदुस्तान है युवा के दिल मे देश का का जज्बा आता है तो वह भगत सिंह , हेमु कालानी, मंगल पांडेय बनता है देश के लिए की गयी हर क्रांति की शुरुआत युवाओं के द्वारा ही शुरू की गयी। भारत देश की आन बान और शान तिरंगे के सम्मान की रक्षा करना देश के हर युवा का पहला कर्तव्य होना चाहिए , देश से बाहर देश के अंदर कर्तव्य पथ पर देश और तिरंगे के सम्मान का जज्बा सदैव हमारे दिल मे होना चाहिए। यह बात हुज़ूर विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने संत नगर में शौर्य दिवस के अवसर पर आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में कही। कार्यक्रम में विधायक शर्मा ने संत नगर , फंदा एवं गांधीनगर संकुल के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों के प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान किया। 
इस अवसर पर विशेष रूप से जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा सहित अनेक शिक्षकगण मौजूद थे।

No comments